फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gurugram's Bride refused to marry groom on opposite gotras

फेरों से ठीक पहले दूल्हे का खुला ये राज, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Sun, 24 Jun 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Sun, 24 Jun 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Gurugram's Bride refused to marry groom on opposite gotras
प्रतीकात्मक तस्वीर
घुड़चढ़ी और जयमाल की रस्म हो चुकी थी। फेरे होने ही वाले थे कि तभी दूल्हे का ऐसा राज खुला, जिसे जानकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पूरी रात पंचायत होती रही, लेकिन मामला नहीं बना।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी युवक की शादी गुरुग्राम (गुड़गांव) की रहने वाली युवती से तय हुई थी। 22 जून को लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए शिकोहाबाद स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचे। 
विज्ञापन


शादी की रस्म शुरू हो गई। घुड़चढ़ी के बाद जयमाला हुई। फेरे से पहले लड़की की दादी को लड़के के बारे में ऐसी बात पता चली कि जिससे हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़का पक्ष ने छिपाई थी ये बात

लड़की पक्ष को लड़का पक्ष ने अपना गोत्र छिपाकर शादी की है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। तनाव बढ़ा तो लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। 

पूरी रात दोनों पक्षों ने बैठकर पंचायत की, लेकिन बात नहीं बनी। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और शादी संपन्न कराने के लिए प्रयास किया। 

घटनाक्रम के बाद दोनों ही पक्ष शादी करने से इंकार करने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। एक-दूसरे का सामान वापस करने पर सहमति बनी। इसके बाद लड़की वाले वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed