{"_id":"6832b960b12b7c42a80a21f3","slug":"guru-tegh-bahadurs-350th-martyrdom-anniversary-kirtan-samagam-will-be-held-in-all-13-major-gurudwaras-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी...गुरुद्वारों में होंगे कीर्तन समागम, स्कूलों में भी कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी...गुरुद्वारों में होंगे कीर्तन समागम, स्कूलों में भी कार्यक्रम
Sun, 25 May 2025 12:04 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 25 May 2025 12:04 PM IST
सार
स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम पंजाब के प्रोफेसर्स करेंगे। गुरु के जीवन पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। नवंबर माह में दो विशाल नगर कीर्तन भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का ताल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सिख धर्म के नौवें पातशाही गुरु तेग बहादुर सिंह की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित कीर्तन समागम शहर के प्रमुख 13 गुरुद्वारों में आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत 25 मई को ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, नया बांस, लोहामंडी से होगी।
कीर्तन समागम नवंबर माह तक गुरुद्वारों में आयोजित होंगे। देश के प्रमुख रागीजन गुरु तेग बहादुर सिंह की शौर्य गाथा का बखान कर संगत को निहाल करेंगे। स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम पंजाब के प्रोफेसर्स करेंगे। गुरु के जीवन पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
कीर्तन समागम नवंबर माह तक गुरुद्वारों में आयोजित होंगे। देश के प्रमुख रागीजन गुरु तेग बहादुर सिंह की शौर्य गाथा का बखान कर संगत को निहाल करेंगे। स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम पंजाब के प्रोफेसर्स करेंगे। गुरु के जीवन पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर सिंह का आगरा से पुराना नाता रहा है। उनकी शहादत को 350 वर्ष होने पर शहर के गुरुद्वारों में पूरे साल शहीदी शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह ने बताया कि नवंबर माह में दो विशाल नगर कीर्तन भी प्रस्तावित हैं। पहला नगर कीर्तन माईथान से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक और दूसरा गुरु का ताल से सीसगंज साहिब चांदनी चौक दिल्ली तक निकाला जाएगा।