फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   guru purnima,bjp district president,bjp KP singh solanki,narottma nand ashram,amritanand soham ashram

गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु का आशीर्वाद लेने स्वामी नरोत्तमानंद आश्रम पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष

Sat, 24 Jul 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
guru purnima,bjp district president,bjp KP singh solanki,narottma nand ashram,amritanand soham ashram
कासगंज के सोरों के योगमार्ग स्थित स्वामी नरोत्तमानंद आश्रम में गुरु का आर्शीवाद लेते भाजपा जिला - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा। शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजनेताओं से लेकर आमजन तक आश्रमों में गुरूओं का आशीर्वाद लेने पहुंचे। गुरुओं ने भी आशीर्वाद देकर उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा को अषाढ़ी पूर्णिमा भी कहा जाता है। सुबह से ही गुरु पूर्णिमा पर्व पर तीर्थनगरी सोरों में गुरु और शिष्यों के बीच प्रेम की डोर बंधी दिखाई दी। योगमार्ग स्थित स्वामी नरोत्तमानंद आश्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सोरों पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे, जिला मंत्री रवेंद्र ब्रह्मचारी, नीतू सिंह, कुलदीप प्रतिहार, नित्यानंद आदि पहुंचे। उन्होंने गुरु का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। कछला गेट स्थित स्वामी अमृतानंद सोहम आश्रम में शिष्यों ने गुरुपूजन कर उन्हें उपहार दिए। संत अमृतानंद ने शिष्यों को बताया कि जीवन में सच्चा मार्गदर्शक सिर्फ गुरु होता है। आश्रम में भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव अनिल राठौर ने सेवानिवृत्त अध्यापक टोड़ी सिंह का आर्शीवाद लिया। इस मौके पर ओम प्रकाश, प्रतीक अग्रवाल, भोले, अजय कुमार शाक्य, विवेक गुप्ता, संजय दीक्षित, कृतज्ञ यशोलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी चला शुभकामनाओं का सिलसिला
गुरु पूर्णिमा पर्व पर सोशल मीडिया पर भी दिनभर शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा। शिष्य अपने गुरुजनों को शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेजकर आशीर्वाद लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed