{"_id":"5f009a2c8ebc3ea179111159","slug":"guru-purnima-2020-puja-vidhi-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Guru Purnima 2020: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐसे करें पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Purnima 2020: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐसे करें पूजा
Sun, 05 Jul 2020 02:07 AM IST
मुकेश कुमार
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, आगरा
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:07 AM IST
सार
- बटेश्वर के अखाड़ों में इस बार नहीं होंगे बडे़ आयोजन
- सोशल मीडिया पर हो सकेंगे ब्रह्मलाल महाराज के दर्शन
विज्ञापन
Guru Purnima 2019
- फोटो : Rohit Jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु पूर्णिमा पर रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। वर्षा की दृष्टि से यह योग शुभ माना जा रहा है। रविवार को ही वर्षा के नक्षत्र पुनर्वसु में सूर्य का प्रवेश होगा। शनिवार को पूर्वाह्न 11:35 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू हो गई है। रविवार को सुबह 10:15 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों एवं धर्माचार्यों का कहना है कि इस दौरान किए सभी कार्य शुभ होंगे।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि संक्रमण के कारण इस बार बटेश्वर में साधु-संतों के अखाड़ों में बडे़ आयोजन नहीं होंगे। शिव मंदिरों के पट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि भक्त सोशल मीडिया पर ब्रह्मलाल जी महाराज के दर्शन कर सकते हैं। पूर्णिमा तिथि में ब्रह्मलाल जी महाराज के फूलों से विशेष शृंगार के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे करें पूजा
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर स्नानादि से निवृत्त होकर घर के मंदिर में किसी चौकी पर सफेद वस्त्र बिछाकर 12-12 रेखाएं बनाकर व्यासपीठ बनाएं। उस पर गुरु की फोटो या प्रतिमा जो भी उपलब्ध हो, उसे स्थापित करें।
अगर गुरु के समक्ष हैं तो उनके चरण धोएं, तिलक करें, पुष्प माला धारण कराएं, उनका आशीर्वाद लें। उन्हें भोजन कराएं। घर के बुजुर्ग जिनसे आपने बहुत कुछ सीखा है, यह उन्हें सम्मान अर्पित करने का दिन भी है।
अगर गुरु के समक्ष हैं तो उनके चरण धोएं, तिलक करें, पुष्प माला धारण कराएं, उनका आशीर्वाद लें। उन्हें भोजन कराएं। घर के बुजुर्ग जिनसे आपने बहुत कुछ सीखा है, यह उन्हें सम्मान अर्पित करने का दिन भी है।