फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   guru nanak dev prakash parv

कलि तारन गुरुनानक आया-नानक आया

Sat, 09 Nov 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
guru nanak dev prakash parv
09एमएनपी-44--प्रकाश पर्व को लेकर निकाली गई प्रभातफेरी में शामिल सिख समाज की महिलाएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में शनिवार सुबह गुरुनानक प्रकाश पर्व की कड़ी में कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। पहले दिन शहर में प्रभात फेरी निकाल गुरुद्वारा में सिख समाज के लोगों ने सबद कीर्तन किया। कलि तारन गुरुनानक आया-नानक आया के स्वर गुरुद्वारा साहिब गूंजते रहे।
विज्ञापन

गुरुनानक के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा से सुबह छह बजे प्रभात फेरी ज्ञानी अविनाश सिंह की देख रेख में निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद प्रभातफेरी 10 बजे से गुरुद्वारा साहिब में पहुंची। यहां समापन के दौरान सिख समाज के लोगों ने सबद कीर्तन का प्रस्तुत किए। इस दौरान महिलाओं ने सबद कीर्तन किया।
विज्ञापन

ज्ञानी अविनाश सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 12 नवंबर तक किए जाएंगे। गुरुद्वारा साहिब के गुरु गोविंद सिंह हॉल में कार्यक्रम के समापन के मौके पर लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिलप्रीत कौर, जसप्रीत सिंह, नरेंद्र कालड़ा, बोबी छावड़ा, राजेश अरोरा, महेंद्र सिंह, हरवंश सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, केआर सिंह, हरवंश सिंह, हरभजन, सनी चांदना, अरविंद सिंह, जसवीर सिंह, भगत सिंह, गुरुदीप सिंह, दलीप सिंह, प्रिंस छावाड़ा, रौनक, पारस, पीयूष, मोहित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

09एमएनपी-41-शहर में प्रकाश पर्व को लेकर प्रभातफेरी में शामिल सिख समाज के लोग

09एमएनपी-41-शहर में प्रकाश पर्व को लेकर प्रभातफेरी में शामिल सिख समाज के लोग- फोटो : MAINPURI

09एमएनपी-43-प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी में शामिल झांकी

09एमएनपी-43-प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी में शामिल झांकी- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed