फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gunnor road accident victims belong from dharpasi village of etah

गुन्नौर हादसे की खबर सुन एटा के गांव धरपसी में पसरा सन्नाटा, नहीं जले चूल्हे

Fri, 09 Nov 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Fri, 09 Nov 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
gunnor road accident victims belong from dharpasi village of etah
मृतका हरदेवी के घर में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के गुन्नौर में हुए सड़क हादसे की सूचना एटा के गांव धरपसी पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। भीषण हादसे की सूचना के बाद शुक्रवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। 
विज्ञापन


इस हादसे में मारहरा क्षेत्र के धरपसी निवासी हरदेवी (65) पत्नी स्वर्गीय महेंद्र पाल सिंह की मौत हुई है। वहीं हरदेवी की पुत्रवधू राजश्री पत्नी भीकेंद्र सिंह, नाती रोसिस और नातिन अमृता, रोशनी पुत्री भीकेंद्र पाल, नाती संदीप, सचिन पुत्रगण मलखान घायल हो गए। 
विज्ञापन


सुबह तकरीबन सात बजे पीड़ित परिवार के सदस्य भीकेंद्र, मलखान और सुशील पुत्र चंदन को हुई। हादसे की सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के लोग घटनास्थल संभल जिला के गुन्नौर को रवाना हो गए। भैया दूज होने के बाद भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को नातिन के घर गई थी हरदेवी 

गांव के पूर्व प्रधान वीर सिंह और लोचन सिंह ने बताया कि हरदेवी अपने परिवार को लेकर गुरुवार को नातिन संजेश और रुकमेश के घर अलीगढ़ जिले के गांव धनौली गई थी। यहां से उन सभी लोगों का अपनी गाड़ी से नैनीताल के सरधना जाना था। बताया जा रहा है कि देर रात वे लोग नैनीताल रवाना हुए और अलसुबह हादसा हो गया। 

हरदेवी का परिवार सत्संग में शामिल होने के लिए पहली बार जा रहा था। हरदेवी के परिवार ने वर्ष 2017 में अपने नैनीताल के गुरु बनाए थे। इसके बाद यह पहला मौका था, जब नैनीताल के सरधना में आयोजित सत्संग में परिवार के लोग शामिल होने जा रहे थे। हरदेवी के नातिन के परिजन भी पहली बार ही सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। 

ग्रामीणों ने बताया कि संजेश और रुकमेश के ससुर सोरन सिंह (55) पुत्र रामेश्वर और रिश्तेदार राजेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला पटवारा थाना हसायन जिला हाथरस की भी मौत हुई है। वहीं हादसे में रवि, सरस्वती तथा अन्य तीन की भी मौत हुई है। हादसे में हरदेवी की नातिन की ननद सरस्वती और हरदेवी की नातिन की बेटी अनुष्का निवासी थाना हसायन, हाथरस की भी मौत हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed