{"_id":"5dff96ba8ebc3e87c0697a59","slug":"gujarat-police-raids-fatehpur-sikri-in-gold-stolen-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात पुलिस ने सीकरी में दी दबिश, आठ किलो सोना व 24 लाख रुपये चुराने वालों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात पुलिस ने सीकरी में दी दबिश, आठ किलो सोना व 24 लाख रुपये चुराने वालों की तलाश
Sun, 22 Dec 2019 10:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सुंदरनगर से आठ किलो सोना और 24 लाख रुपये 15 दिन पहले चोरी हुए थे। इसे लेकर भागे गिरोह के सदस्यों की तलाश में गुजरात पुलिस ने सीकरी और भरतपुर के रूपवास इलाके में दबिश दी है। साथ ही मामले में एक सर्राफ से पूछताछ भी की गई है।
गुजरात के सुंदरनगर से लाखों रुपये के सोने और 24 लाख रुपये चोरी करने वाले गिरोह की तलाश में वहां की पुलिस जुटी है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के बसेड़ी गांव के एक युवक को पकड़ा। पुलिस का दावा है कि पूछताछ ने बसेड़ी गांव के युवक ने चोरी करना कबूल किया है।
आरोपी ने बताया कि उसके साथ रूपवास (भरतपुर) राजस्थान के गांव सिंघावली और फतेहपुर सीकरी के गांव औलेंडा निवासी युवक भी थे। वो इन लोगों के साथ चोरी किए गए सोने में से एक किलो 700 ग्राम लेकर राजस्थान के रूपवास में एक सर्राफ के यहां बेचा है।
विज्ञापन
बसेड़ी के हत्थे चढ़े युवक के साथ पुलिस ने सबसे पहले रूपवास में दबिश देकर सर्राफ से पूछताछ की। सर्राफ ने बताया कि ये लोग सोना बेचने आए थे। पर, बेचा नहीं है।
वहीं पुलिस ने सीकरी के औलेंडा और रूपवास के सिंघावली गांव के युवक की तलाश में इन दोनों गांवों में दबिश दी। साथ ही अन्य संभावित स्थानों पर भी छापेमारी की, लेकिन युवक हत्थे नहीं चढ़े।