फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guard molest Spain tourist in Itmad-ud-Daula Tomb Crime News Agra

आगराः स्मारक में गार्ड ने स्पेन पर्यटक से की छेड़छाड़, पर्यटन पुलिस ने शुरू की पड़ताल

Wed, 28 Aug 2019 12:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Aug 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Guard molest Spain tourist in Itmad-ud-Daula Tomb Crime News Agra
अकबर का मकबरा, एत्माद्दौला स्मारक(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला स्मारक देखने आई स्पेन की पर्यटक के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने चेकिंग के दौरान छेड़छाड़ कर दी। पर्यटक की शिकायत लिखा एक पत्र मंगलवार को वायरल हुआ। इसके बाद एएसआई ने सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पर्यटन थाना पुलिस जांच के लिए पहुंची। मगर, पुलिस को स्मारक की विजिटर बुक में पर्यटक की कोई शिकायत नहीं मिली। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। घटना की पुष्टि हो गई है। 
विज्ञापन


स्पेन की पर्यटक पति के साथ आई थीं। दोपहर 12:30 बजे एत्माद्दौला स्मारक पहुंची। महिला पर्यटक की तलाशी सिक्योरिटी गार्ड हरिओम निवासी रूपवास, भरतपुर (राजस्थान) ने ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाने के लिए दरोगा से भिड़े लोग

थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटक के साथ हुई घटना से संबंधित एक कापी के पन्ने पर लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सिक्योरिटी गार्ड के छेड़छाड़ करने और उसे दंडित करने के बारे में लिखा था। इसकी जानकारी पर वह जांच के लिए स्मारक में पहुंचे थे। 

स्पेन की पर्यटक से छेड़छाड़ का आरोप सिक्योरिटी गार्ड हरिओम पर है। उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड विष्णु ने पूछताछ में बताया कि चेकिंग के दौरान पर्यटक ने आपत्ति की थी। इस पर हरिओम ने माफी मांगी थी। 

इसके बाद पर्यटक चली गई थी। विजिटर बुक में कोई शिकायत नहीं की। सीए सुमन डोगरा ने पुलिस को बताया कि पर्यटक से छेड़छाड़ की जानकारी उन्हें तुरंत नहीं दी गई थी। पत्र वायरल होने पर गार्डों से पूछताछ की। इसमें घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी गार्ड हरिओम को नौकरी से निकाला गया।

महिला गार्ड ने क्यों नहीं की चेकिंग
पुलिस ने बताया कि एत्माद्दौला स्मारक के गेट पर दो सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं। इनमें एक महिला गार्ड है। वह महिलाओं की चेकिंग के लिए है। सोमवार को वह ड्यूटी पर थी। इसके बावजूद उसने चेकिंग क्यों नहीं की। यह सवाल है। एक गार्ड स्मारक के अंदर रहता है।

स्मारक में नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
पुलिस का कहना है कि स्पेनिश पर्यटक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गाइडों से संपर्क किया जा रहा है। स्मारक में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। कैमरे लगे होते तो जिस गाड़ी से पर्यटक  आए, उसके नंबर से पता किया जा सकता था। होटल संचालकों से भी संपर्क किया जा रहा है।

...तो कैसे दर्ज होंगे बयान
थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करने के लिए पीड़िता का होना जरूरी है। उनके पुलिस बयान दर्ज करेगी। मेडिकल भी कराया जाता है। ईमेल पर मुकदमे और कार्रवाई से संबंधित जानकारी साझा की जाती है। घटना को दबाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed