फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guard and staff beat up pregnant woman's husband in SN College agra

आगरा: एसएन कॉलेज में गार्ड और स्टाफ ने प्रसूता के पति की लगाई पिटाई, प्राचार्य बोले- कर रहा था ये जिद

Sun, 19 Nov 2023 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 12:00 PM IST
सार

स्त्री रोग विभाग में प्रसूता के पास तीमारदार जाने से रोकने पर विवाद हो गया। गार्ड और स्टाफ ने मिलकर प्रसूता के पति के पिटाई कर दी। किसी तरह मामला शांत कराया गया। 
 

विज्ञापन
Guard and staff beat up pregnant woman's husband in SN College agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के गार्ड और स्टाफ गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। तीमारदार को स्त्री रोग विभाग में भर्ती प्रसूता से मिलने से रोकने पर विवाद हो गया। इस पर गार्ड और स्टाफ ने प्रसूता के पति की पिटाई कर दी। पुलिस पहुंची और मामला शांत करा दिया। शिकायत से भड़के गार्ड और स्टाफ ने पति को गेट पर फिर पकड़ कर पीट दिया। पीड़ित ने फिर से पुलिस को फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन


बटेश्वर निवासी लेखराज सिंह ने बताया कि भैया दूज के दिन पत्नी पूजा को स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से बेटे का जन्म हुआ। शनिवार की दोपहर बहन अस्पताल में पत्नी के पास जा रही थी, गार्ड ने रोक दिया। बहन ने कहा कि भाभी अकेली है, बच्चा रो रहा है जाने दो। इस पर अभद्रता कर दी। इसका लेखराज ने विरोध किया तो गार्ड ने स्टाफ को बुलाकर हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


 करीब एक बजे 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मामला शांत करा दिया। पुलिस से शिकायत करने पर स्टाफ और गार्ड भड़क गए और करीब पौने दो बजे गेट पर लेखराज को घेर लिया और फिर पिटाई कर दी। उसने दोबारा 112 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस ने मामला रफादफा कर दिया, कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि प्रसूता का पति महिला वार्ड में जाने की जिद कर रहा था, जबकि पहले से दो तीमारदार अंदर थे। विरोध किया तो गार्ड से अभद्रता करने लगा। वैसे मामले की जांच भी करा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed