फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST team raided five units and deposited Rs 15 lakh in Agra

Agra: पांच प्रतिष्ठानों पर राज्य जीएसटी की टीम ने मारा छापा, 15.33 लाख रुपये जमा कराए

Wed, 07 Dec 2022 09:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Dec 2022 09:36 AM IST
सार

स्टेट जीएसटी की टीमों ने सोमवार को आगरा में पांच इकाइयों पर छापामारी की थी। विभाग की पड़ताल में काफी खामियां मिली हैं। टीम ने प्रतिष्ठान मालिकों से 15.33 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया। 

विज्ञापन
GST team raided five units and deposited Rs 15 lakh in Agra
एक प्रतिष्ठान पर जांच करती स्टेट जीएसटी की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टर्न ओवर और बिक्री ज्यादा, लेकिन टैक्स बेहद कम जमा करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सोमवार को स्टेट जीएसटी ने एक साथ पूरे प्रदेश में कार्रवाई की। आगरा में पांच प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। छानबीन के बाद प्रतिष्ठान मालिकों से 15.33 लाख रुपये टैक्स जमा कराए गए। 
विज्ञापन


सुबह धाकरान स्थित फुटवियर कारोबारी ताज इंटरनेशनल पर स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने छापा मारा। खरीद और बिक्री का पूरा ब्योरा लेकर कागजात जब्त कर लिए गए। फतेहाबाद रोड के स्क्रैप व्यापारी के प्रतिष्ठान और गोदाम पर छापा मारा गया, जिसमें बड़ी मात्रा में ऐसे कागजात मिले, जिसमें बड़ा टैक्स मिल सकता है। 
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया के दवा कारोबारियों पर भी छापा मारा गया। कुछ साल में ही दवा कारोबारियों ने बड़ा कारोबार जमा लिया। इनसे टैक्स से जुड़े कागजात और खरीद बिक्री के बिल एकत्र किए गए। रात तक चली कार्रवाई के बाद पांचों प्रतिष्ठानों ने 15.33 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट जीएसटी के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मुख्यालय से ही ऐसी इकाइयां चिन्हित की गई, जो ज्यादा टर्न ओवर पर भी रिटर्न बेहद कम भरते थे। लगातार रिटर्न पर निगरानी रखने के बाद प्रदेश भर में एक साथ यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed