फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST raid on restaurant operator ran away Rs 49.50 lakh deposited

Agra: जीएसटी का छापा पड़ते ही घबरा गया रेस्तरां संचालक...मौके से भाग निकला, फिर जमा करने पड़े 49.50 लाख रुपये

Sat, 26 Jul 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 09:07 AM IST
सार

आगरा के ट्रांसयमुना के एक रेस्तरां में विशेष अनुसंधान शाखा ने छापा मारा। टीम ने 49.50 लाख रुपये जमा कराए हैं। 

विज्ञापन
GST raid on restaurant operator ran away Rs 49.50 lakh deposited
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

आगरा में स्टेट जीएसटी की टीम ने ट्रांसयमुना के चर्चित रेस्तरां में छापा मारा। विशेष अनुसंधान शाखा ने इससे जुड़ी शमशाबाद रोड की इकाई पर भी शुक्रवार रात तक कार्रवाई की, जिसके बाद 49.50 लाख रुपए जमा कराए गए।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना स्थित जैन रेस्तरां में जीएसटी की टीम पहुंची तो रेस्तरां मालिक इसे बंद करके भाग गया। छापे के डर से आसपास की दुकानें बंद हो गईं। रेस्तरां संचालक के भी न मिलने की वजह से कार्रवाई शुक्रवार दोपहर में शुरू हो सकी। क्षेत्रीय बाजार कमेटियों ने इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को पंचायत करने का ऐलान किया है। शमसाबाद रोड स्थित इकाई के आईआरसीटीसी सप्लाई में खामी को लेकर जांच की गई। 
विज्ञापन


फर्म द्वारा सप्लाई पर काटे गए टीडीएस एवं घोषित सप्लाई में विसंगति बताई गई। रेस्तरां सेवा से जुड़ी फर्म ने लगातार चार माह से रिटर्न भी फाइल नहीं किया था। अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी एवं अपर आयुक्त ग्रेड-2 अंजनी अग्रवाल के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त बीडी शुक्ला ने इटावा, टूंडला, अलीगढ़ में स्थित फर्म की शाखाओं की जांच भी कराई। फर्म से 49.50 लाख रुपये जमा कराए गए। इस दौरान सुभाष चंद्र, विनीता श्रीवास्तव, अतुल आर्या, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed