{"_id":"6ad6ec4eec6169a7d7095167","slug":"gst-checks-halt-in-agra-as-election-duty-leaves-tax-evasion-vehicles-unchecked-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एमएलसी चुनाव ने रोकी जीएसटी की कार्रवाई, 10 मोबाइल टीमें गायब; कर चोरों की आई मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एमएलसी चुनाव ने रोकी जीएसटी की कार्रवाई, 10 मोबाइल टीमें गायब; कर चोरों की आई मौज
Tue, 20 Oct 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:51 AM IST
सार
शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में अधिकारियों और वाहनों की ड्यूटी लगने से आगरा में जीएसटी विभाग की सभी 10 सचल दल मोबाइल टीमों की चेकिंग ठप हो गई है। सामान्य दिनों में ये टीमें सालाना औसतन 50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ती थीं।
विज्ञापन
जीएसटी
विस्तार
शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में अधिकारियों और वाहनों की तैनाती के कारण राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की सचल दल टीमों की कार्रवाई पूरी तरह ठप हो गई है। चेकिंग बंद है। कर चोरी का माल ढोने वाले वाहन सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं, जिससे राजस्व को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो गई है।
जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) और सचल दल की गाड़ियां भी चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहीत कर ली गई हैं। इसके चलते विभाग की सभी 10 मोबाइल टीमें सड़कों से नदारद हैं। ये मोबाइल टीमें सामान्य दिनों में सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाकर हर साल औसतन 50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ती थीं।
ड्यूटी हटाने के लिए लिखा है पत्र
ग्रेड-2 जीएसटी अपर आयुक्त अंजनी अग्रवाल ने बताया कि हमारी टीमें आवश्यक सेवा के तहत आती हैं। शासनादेश है कि इन्हें चुनाव कार्य में नहीं लगाया जाएगा। ड्यूटी हटवाने और अधिग्रहीत वाहनों की वापसी के लिए रिर्टनिंग ऑफिसर को पत्र लिखा है।