फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP caught five women thieves in agra

कैंट जीआरपी ने पकड़ीं पांच शातिर महिलाएं, चलती ट्रेन में करती थीं चोरी की वारदात

Sun, 01 Mar 2020 07:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Mar 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
GRP caught five women thieves in agra
पकड़ी गईं महिलाए - फोटो : Amar Ujala
ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के दौरान महिलाओं के पर्स, मोबाइल और चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह की पांच महिलाओं को आगरा कैंट जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) आगरा कैंट ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और नगदी बरामद की है।
विज्ञापन

महिलाएं दो साल से ट्रेनों में चोरी की घटनाएं कर रही हैं। 

एएसपी अनुराग दर्शन ने बताया कि पुलिस टीम ने प्लेटफार्म पर महिला यात्री का पर्स चोरी होने के बाद चेकिंग की तो शक के आधार पर प्लेटफार्म नंबर छह पर बैठी पांच महिलाओं से पूछताछ की। तलाशी में उनके पास से जेवरात व मोबाइल भी मिल गए, जिनके बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।
विज्ञापन


पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम झुग्गी बस्ती, ग्यासपुरा, शाहगंज निवासी रंजिना उर्फ भारती पत्नी अनिल मराठी, आशा पत्नी कृष्णा, चांदनी पत्नी दीरेन मराठी, सुमन पत्नी मांगेलाल, अनीता पत्नी राजवीर उर्फ मांगे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजय सिंह चक ने बताया कि यह महिलाएं ट्रेनों के जनरल कोचों में भीड़ के दौरान महिलाओं के पर्स, चेन और मोबाइल चोरी करती हैं। खासतौर से यह महिलाएं ताज एक्सप्रेस और उदयपुर खजुराहो पैसेंजर ट्रेन में घटनाएं कर रही थीं।


इनके पास से जेवरात, चोरी के दो मोबाइल व नगदी मिली है। महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर नेबताया कि त्योहार के नजदीक आते ही इस तरह के गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। इनकी धरपकड़ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed