{"_id":"63dfe04cdf4d282e2c177f00","slug":"grp-arrested-two-smugglers-with-20-kg-ganja-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: बैग में सामान के बीच छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जीआरपी ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: बैग में सामान के बीच छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जीआरपी ने दबोचा
Sun, 05 Feb 2023 10:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:28 PM IST
सार
तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे गांजा भुवनेश्वर से ला रहे हैं। वहां अनजान व्यक्ति ने पैकेट देते हुए कहा था कि आगरा कैंट स्टेशन तक लेकर जाना है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
आगरा जीआरपी ने कैंट स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया से रविवार को गांजा के दो तस्कर पकड़े हैं। ये बैग में सामानों के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मुखबिर से अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों के गांजा लेकर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस उपाधीक्षक सुदेश गुप्ता के निर्देशन में टीम लगाई गई। उन्होंने जयपुर निवासी किशन कुमार शाह और शाकिर को पकड़ा। बैग की तलाशी में गांजा मिला, जिसे तौलने पर वजन 20.3 किलो था। कीमत करीब 2.30 लाख रुपये है।
तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे गांजा भुवनेश्वर से ला रहे हैं। वहां अनजान व्यक्ति ने पैकेट देते हुए कहा था कि आगरा कैंट स्टेशन तक लेकर जाना है। आपका हुलिया और कपड़ों का रंग बता दिया गया है, वह पहचान लेगा और बैग मांगेगा। उसे दे देना, वह 10 हजार रुपये तुम्हें देगा। बैग देने से पहले ही वो लोग पकड़ में आ गए।