{"_id":"5d87bf5c8ebc3e01346cc61c","slug":"grp-arrested-six-thieves-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-झांसी रूट की ट्रेनों में यात्रियों को बनाते थे निशाना, छह शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-झांसी रूट की ट्रेनों में यात्रियों को बनाते थे निशाना, छह शातिर चोर गिरफ्तार
Mon, 23 Sep 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़े छह चोर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-झांसी रूट की ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोचों में सफर करने वाले यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को जीआरपी आगरा कैंट ने पकड़ा है। गिरोह के सदस्यों के निशाने पर कीमती मोबाइल और लेडीज पर्स रहते थे।
इंस्पेक्टर जीआरपी कैंट विजय सिंह ने रविवार को बताया कि जीआरपी की रात्रि गश्ती टीम ने प्राइवेट पार्किंग में बैठे छह युवकों से पूछताछ की तो वह सही जानकारी नहीं दे सके। तलाशी लेने पर उनके पास से चाकू मिले। आगरा कैंट थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करना कबूल लिया।
ये आरोपी पकड़े गए
पकड़े गए चोरों में खेरिया मोड़, शाहगंज निवासी आदिल खां, चंदौली निवासी करन यादव, शाहगंज निवासी सोनू, मुरार, ग्वालियर निवासी मनीष, अरुण सिंह व नितिन कुमार शामिल हैं। इनके पास से चोरी के 12 कीमती मोबाइल, छह चाकू, हजारों रुपये बरामद किए हैं।

Trending Videos
इंस्पेक्टर ने बताया कि यह गैंग आगरा से झांसी रूट पर ग्वालियर तक सक्रिय रहता है। यह एसी और स्लीपर कोचों में यात्रियों के महंगे मोबाइल चोरी करते हैं। मौका लगने पर बैग और लेडीज पर्स भी पार कर देते थे।
गैंग पकड़ा, मुकदमा एक नहीं खुला
जीआरपी कैंट ने ट्रेनों में चोरियां करने वाले एक ही गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार जरूर कर लिया, लेकिन ट्रेनों में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं में किसी का खुलासा नहीं कर सकी।
यदि गिरोह के सदस्य एक साल से ट्रेनों में घटनाएं कर रहे हैं तो किसी चोरी की घटना का खुलासा क्यों नहीं हो सका। जीआरपी इंस्पेक्टर कैंट विजय सिंह का कहना है कि पुरानी घटनाओं के बारे में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।