फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP Agra Cantt police station women constables have succeeded in departmental examination of Sub Inspector

Agra: ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर हासिल किया मुकाम, कांस्टेबल दीप्ति और शिवानी के कंधों पर चमकेंगे दो स्टार

Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जीआरपी महिला थाने में खुशी छा गई। सिपाही के पद से एसआई की परीक्षा पास करने वालीं कांस्टेबल दीप्ति और शिवानी के कंधों पर दो स्टार चमकेंगे।  
 

विज्ञापन
GRP Agra Cantt police station women constables have succeeded in departmental examination of Sub Inspector
कांस्टेबल दीप्ति और शिवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीआरपी आगरा कैंट थाने में तैनात दो महिला आरक्षियों ने सब इंस्पेक्टर की विभागीय परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों के कांधों पर दो सितारे चमकेंगे। दोनों ने अपनी सफलता के पीछे परिवार की हौसला अफजाई को बताया है। 

विज्ञापन


कैंट थाने पर महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल शिवानी सिंह और दीप्ति ने नवंबर 2021 में उत्तर प्रदेश की सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दी थी। रविवार को परिणाम आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों सहेलियां दरोगा बनने से पहले 2020 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थीं। उन्होंने ट्रेनिंग भी साथ-साथ की और पोस्टिंग भी एक ही जगह मिल गई। मई में उनकी नौकरी का एक साल पूरा हुआ था। एक साल के भीतर ही वह ड्यूटी के साथ ही पढ़ाई करती रहीं और एसआई बन गईं।  

विज्ञापन

समय मिलते ही पढ़ाई करती थीं, यूट्यूब की ली मदद

शिवानी मुरादाबाद के कटघर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी के दौरान अपने साथ किताबें रखती थीं। जब भी समय मिलता था, वह किताब पढ़ती थीं। यू ट्यूब से भी मदद लेती थीं। दीप्ति औरेया के अजीतमल की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ ही छोटे भाई वैभव ने भी कांस्टेबल की परीक्षा दी थी, वह भी सलेक्ट हुआ था। अब दरोगा की परीक्षा भी उसने पास कर ली है। परिवार में खुशी की आलम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed