फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Groundnut crop damaged due to rain, digging affected

Agra News: बारिश से मूंगफली की फसल को नुकसान, खुदाई प्रभावित

Thu, 27 Jun 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Groundnut crop damaged due to rain, digging affected
कासगंज। जिले में सीजन की पहली तेज बारिश ने मूंगफली की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। फसल की खुदाई प्रभावित हुई। सुखाने के लिए डाली गई मक्का की फसल भी बारिश में भीग गई। फसलों पर बारिश का असर हो जाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। फसल प्रभावित हो जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में इस समय जायद की फसल के तहत बोई गई मूंगफली की फसल पूरी तरह से तैयार हो गई है। किसान फसल की खुदाई में लगा हुआ था, लेकिन सुबह के समय हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया। जब बारिश थमी तो किसान ने अपने खेतों का रुख कर लिया।
विज्ञापन

फसलों में पानी भरा देख किसान के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई। खेतों में पानी देखकर किसान ने मूंगफली की खुदाई का कार्य नहीं किया। इसके अलावा इस समय खरीफ की फसल में मक्का, उर्दू, मूंग, अरहर, तिलहन आदि की फसल की बुवाई का सीजन चल रहा है। खेतों में पानी भर जाने से यह काम भी रुक गया। इधर जायद में बोई गई मक्का की कटाई का कार्य किसान पूरा हो जाने के बाद फसल को बाजार में लाने से पहले सुखाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश हो जाने से यह फसल भी भीग गई। जिससे किसान की मेहनत पर पानी फिर गया, किसान को अब फिर से यह फसल सुखानी पडेगी। फसल के खराब होने का भी खतरा हो गया है।


मूंगफली की फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। इस समय खुदाई का समय है। तेज बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है। फसल में किल्ला फूटने का खतरा पैदा हो गया है।- कमल कांत, किसान


मक्का की फसल कट चुकी है। फसल को सुखाया जा रहा है। बारिश होने से यह फसल भीग गई है। फसल के भीग जाने से बाजार में इसका पूरा मूल्य भी नहीं मिल पाएगा, जिससे नुकसान होगा।-प्रेमपाल, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed