{"_id":"62616f2d83859a229e412601","slug":"groom-went-missing-two-days-before-marriage-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बरात जाने से दो दिन पहले लापता हुआ दूल्हा, तो दुल्हन के घरवालों ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बरात जाने से दो दिन पहले लापता हुआ दूल्हा, तो दुल्हन के घरवालों ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई हैरान
Thu, 21 Apr 2022 08:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:20 PM IST
सार
दूल्हा बरातियों के जाने के लिए गाड़ी बुक करने के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का एक युवक बरात जाने से दो दिन पहले लापता हो गया। वह बरातियों के जाने के लिए गाड़ी बुक करने गया था। तब से लौटा नहीं है। परिजन परेशान हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी से बेटे को तलाशने की गुहार लगाई। उधर, दूल्हे के नहीं मिलने से दुल्हन का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया गया। अब यह मामला चर्चा का विषय बना है।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले रोहित का रिश्ता शाहगंज क्षेत्र की युवती से तय हुआ था। 17 अप्रैल को लगुन सगाई का कार्यक्रम हुआ। 21 अप्रैल को बरात जानी थी। इसके लिए दोनों के घर में रिश्तेदार आ चुके थे। रोहित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की सुबह बेटा घर से निकला। उसने बताया कि बरात जाने के लिए गाड़ी बुक करके लौट आएगा। अपने पास रुपये भी रखकर ले गया। मगर, शाम तक घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया।
परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को परिजन एसएसपी से मिले। मामले की जांच के निर्देश दिए गए। युवक की आखिरी बार बात अपने दोस्त से हुई थी। पुलिस ने दोस्त को बुलाया। मगर, उसका भाई आया। उससे पूछताछ की। अब पुलिस युवक के दोस्त की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि रोहित न्यू आगरा क्षेत्र की एक युवती के संपर्क में भी था। उससे शादी की बात चली थी। वह उससे फोन पर बात करता था। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। उसने यही कहा कि वह उसके बारे में कुछ नहीं जानती है।