फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom said these words bride broke marriage wedding procession returned

यूपी: सात फेरों से पहले दूल्हे ने कहे ऐसे शब्द...बिफर गई दुल्हन और तोड़ दी शादी; वापस लौटी बरात

Thu, 25 Apr 2024 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 11:43 AM IST
सार

दूल्हे को अंदाजा भी नहीं था कि सात फेरों से पहले उसके द्वारा जो कहा गया, उसका दुल्हन के इतना बुरा लग जाएगा। दुल्हन ने शादी तोड़ दी। दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन किसी भी सूरत में शादी के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। 

 

विज्ञापन
groom said these words bride broke marriage wedding procession returned
थाने पर चली पंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बरात में बैंडबाजा और घोड़ी लेकर न आना दूल्हे को महंगा पड़ गया। पूछने पर दूल्हे ने दुल्हन को गालियां दे डालीं। इससे गुस्साई दुल्हन ने भी सात फेरे लेने से साफ इन्कार कर दिया। इस घटना से दोनों ही पक्षों की खुशियों के रंग फीके पड़ गए। गांव में रातभर पंचायत जुटी रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर में दूल्हे को बिना बरात चढ़ाए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत नई आबादी, हिमांयूपुर नगला पचिया निवासी शिवसागर का विवाह थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव नीम खेरिया निवासी फूलमती के साथ तय हुआ था। मंगलवार की रात दूल्हा पक्ष बरात लेकर शिकोहाबाद पहुंचा था। रात 11 बजे के करीब बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची, तो दुल्हन पक्ष बरात को देखकर हैरत में पड़ गया। बरात में न तो बैंडबाजा था और न घोड़ी। दूल्हा कार में बैठकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। घोड़ी और बैंडबाजे के न होने का जब कारण जाना, तो आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन को गालियां दे डालीं। इससे दुल्हन भी भड़क गई, उसने भी जवाब में दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के तेवरों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। बरात में शामिल होने आए लोेगों के दुल्हन की बात सुनकर होश उड़ गए। एक ही पल में दोनों परिवारों की खुशियों के रंग फीके पड़ गए। गांव में पंचायत जुटी, दोनों ही पक्षों की ओर से रातभर पंचायत होती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस भी गांव में जा पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में दोनों पक्षों के बीच हुआ लेनदेन पूरा करने के बाद बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

लगुन-टीका में भी किया था गलत व्यवहार
इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हे के द्वारा दुल्हन को गालियां दिए जाने पर मामले ने तूल पकड़ लिया था। दुल्हन का आरोप था कि गत 21 अप्रैल को लगुन-टीका में भी दूल्हा पक्ष के लोगों ने इसी तरह की हरकत बुफे के दौरान की थी। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच हुए लेनदेन को पूर्ण कराने के बाद दोनों पक्षों अलग-अलग हो गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed