फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom's family denied marriage for dowry

दहेज में 10 लाख न मिलने पर शादी से इनकार, लड़की के परिवार को दी धमकी

Thu, 04 Oct 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Thu, 04 Oct 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
groom's family denied marriage for dowry
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा में मनमाफिक दहेज न मिलने पर लड़का पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। सगाई में दिए गए रुपए मांगने पर आरोपियों ने लड़की के परिजनों को धमकी दी। इससे परेशान होकर पीड़ित लड़की के पिता ने कोतवाली नगर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी अलीगढ़ थाना खैर गौतम चौराहा निवासी सुधीर पुत्र कृष्णकुमार के साथ तय की थी। जिसे लेकर गोद भराई की रस्म हो गई थी। 
विज्ञापन


जिसमें उसने लड़का पक्ष को चार लाख रुपये दहेज के रूप में दे दिए थे। आरोप है इसके बाद लड़का पक्ष के लोग उससे दहेज की 10 लाख रुपये और मांग करने लगे। जिसे देने में असमर्थता जाहिर करने पर लड़का पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इस पर लड़का पक्ष से सागई में दिए गए चार लाख लौटाने को कहा। इस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। साथ ही उनके साथ गाली गलौज कर अभद्रता कर दी। पुलिस दर्ज रिपोर्ट पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed