{"_id":"6261baa16bc794256c6d612b","slug":"groom-missing-before-going-to-procession-family-upset-agra-news-agr531039829","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात जाने से पहले दूल्हा लापता, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात जाने से पहले दूल्हा लापता, परिजन परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का एक युवक बरात जाने से दो दिन पहले लापता हो गया। वह बरातियों के जाने के लिए गाड़ी बुक करने गया था। तब से लौटा नहीं है। परिजन परेशान हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी से बेटे को तलाशने की गुहार लगाई। उधर, दूल्हे के नहीं मिलने से दुल्हन का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया गया।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी रोहित का रिश्ता शाहगंज क्षेत्र की युवती से तय हुआ था। 17 अप्रैल को लगुन-सगाई का कार्यक्रम हुआ। 21 अप्रैल को बरात जानी थी। इसके लिए दोनों के घर में रिश्तेदार आ चुके थे। रोहित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की सुबह बेटा घर से निकला। बोलकर गया कि बरात जाने के लिए गाड़ी बुक करके लौट आएगा। अपने पास रुपये भी रखकर ले गया। मगर, शाम तक घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
बृहस्पतिवार को परिजन एसएसपी से मिले। मामले की जांच के निर्देश दिए गए। युवक की आखिरी बार बात अपने दोस्त से हुई थी। पुलिस ने दोस्त को बुलाया मगर, उसका भाई आया। उससे पूछताछ की। पुलिस युवक के दोस्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि रोहित न्यू आगरा क्षेत्र की एक युवती के संपर्क में भी था। उससे शादी की बात चली थी। वह उससे फोन पर बात करता था। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। उसने यही कहा कि वह रोहित के बारे में कुछ नहीं जानती है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटे का रिश्ता उसकी मर्जी से ही तय किया था। वह काफी खुश था। लगुन-सगाई के कार्यक्रम में किसी तरह के तनाव में भी नहीं था। जिस युवती से रिश्ता तय हुआ, वह उनकी रिश्तेदार है। अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं। उधर, युवती की शादी कहीं और तय करा दी गई। बृहस्पतिवार को शादी संपन्न करा दी गई।