{"_id":"5c5ebc5ebdec2273684221bf","slug":"groom-absconding-from-group-wedding-ceremony-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह से फरार हुआ दूल्हा, शादी के जोड़े में इंतजार करती रही दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह से फरार हुआ दूल्हा, शादी के जोड़े में इंतजार करती रही दुल्हन
Sat, 09 Feb 2019 05:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के नुमाइश मैदान में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह से एक दूल्हा भाग गया। समारोह से अचानक दूल्हे के चले जाने से दुल्हन के परिजन पसोपेश में पड़ गए। मामले में प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
दरअसल, मारहरा ब्लॉक के एक गांव निवासी लड़की का निकाह अलीगढ़ निवासी आबिद के साथ होना था। सामूहिक विवाह समारोह में लकड़ी अपने परिजनों और लड़का अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचा था।
विज्ञापन
निकाह पढ़े जाने से पहले अचानक दूल्हा उठा और अपने रिश्तेदारों के साथ चला गया। बताया जाता है कि दूल्हे के परिवार में कोई दिक्कत होने के चलते वो चला गया। चर्चा यह भी है कि लड़की पसंद नहीं आने से दूल्हा निकाह छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
उधर, मामले में प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। दुल्हन के जोड़े में लड़की बैठी रह गई। लड़की के परिजन भी बाद में मायूस होकर चले गए।
प्रभारी अधिकारी और जिला क्रीडाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि दूल्हे के घर में पिता की तबीयत बिगड़ जाने से वो चला गया था। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।