{"_id":"5d9d92a58ebc3e016f0b316e","slug":"green-tree-not-cut-for-metro-petition-will-file-by-environmentalist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरे वन क्षेत्र की तरह बच पाएंगे आगरा के पेड़, मेट्रो ट्रेन के लिए चलनी है 'आरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरे वन क्षेत्र की तरह बच पाएंगे आगरा के पेड़, मेट्रो ट्रेन के लिए चलनी है 'आरी'
Wed, 09 Oct 2019 01:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में आरे वन क्षेत्र में मेट्रो शेड के लिए पेड़ों की कटाई रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई, उसी तर्ज पर आगरा के पर्यावरणविद मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए ताजमहल के पास पेड़ नहीं काटे जाएं, इसकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर कर रहे हैं।
ताज के महज 503 मीटर दूरी पर पीएसी मैदान में मेट्रो का डिपो बनाने के लिए 1,226 पेड़ काटे जाने हैं। याचिका में इन पेड़ों को काटने से रोकने के साथ मेट्रो का डिपो ऐसी जगह बनाने की मांग की गई है जहां पेड़ नहीं काटने पड़ें।
पर्यावरणविद डा. शरद गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में मेट्रो प्रोजेक्ट में पेड़ काटने से रोकने के लिए याचिका तैयार की है। उनका कहना है कि आज वह याचिका दायर कर रहे हैं। डा. गुप्ता नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पर्यावरण संबंधी याचिकाएं दायर कर चुके हैं।

Trending Videos
उनका कहना है कि ताजमहल के कारण आगरा ईको सेंसिटिव जोन है। सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ काटने पर रोक लगा रखी है, लेकिन मेट्रो के लिए 2729 पेड़ काटे जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को इस तरह से डिजाइन किया जाए कि पेड़ काटने की नौबत न आए।
डा. शरद गुप्ता ने बताया कि ताज के पास पीएसी मैदान पर 50 से 100 साल पुराने पेड़ हैं, जो देसी प्रजाति के हैं। याचिका में पीएसी मैदान की जगह इनर रिंग रोड के पास या ताजनगरी में एडीए द्वारा अधिग्रहीत जमीन पर डिपो बनाने की मांग की गई है।

सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर
रूट पर कटेंगे 784 पेड़
पीएसी डिपो 1226 पेड़
कुल पेड़ 2010
आगरा कैंट से कालिंदी विहार कॉरिडोर
रूट पर कटेंगे 565 पेड़
कालिंदी विहार डिपो 154 पेड़
कुल पेड़ 719
रूट पर कटेंगे 784 पेड़
पीएसी डिपो 1226 पेड़
कुल पेड़ 2010
आगरा कैंट से कालिंदी विहार कॉरिडोर
रूट पर कटेंगे 565 पेड़
कालिंदी विहार डिपो 154 पेड़
कुल पेड़ 719