फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandson talks to girlfriend on phone grandfather complaint in the police station in Mainpuri

Mainpuri: किसी लड़की से फोन पर बात करता है नाती, दादा ने थाने में दी तहरीर, पुलिस से की यह मांग

Sat, 25 Jun 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jun 2022 07:07 PM IST
सार

युवक के दादा सेना में रह चुके हैं। उनका बेटा भी सेना से रिटार्यड हो चुका है। इकलौता नाती है। उसकी शादी के लिए रिश्ते आ रहे हैं, लेकिन वह ठुकरा देता है। 

विज्ञापन
Grandson talks to girlfriend on phone grandfather complaint in the police station in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी के थाना किशनी में अजब मामला सामने आया है। यहां एक सेवानिवृत सैनिक ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उनके नाती का गांव की एक लड़की के पास आना जाना है। वह उससे फोन पर बात भी करता है। आरोप है कि लड़की उनके नाती को ब्लैकमेल करती है। सेवानिवृत सैनिक ने पुलिस से मांग की है कि नाती से पूछताछ की जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

21 साल का है नाती 

किशनी के एक गांव निवासी  87 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। बुजुर्ग का कहना है कि उनका 21 साल का नाती शादी नहीं कर रहा है। उसके लिए कई अच्छे रिश्ते आए, लेकिन हर बार शादी करने से मना कर देता है। उन्होंने बताया कि नाती का गांव की एक लड़की के यहां आना-जाना है। आरोप लगाया है कि वह लड़की ही उनके नाती को ब्लैकमेल कर रहा है, जिससे वह शादी करने से इनकार कर रहा है। 

विज्ञापन

परिवार के लोग हैं परेशान

बुजुर्ग ने बताया कि वह सेना में रह चुके हैं। उनका बेटा भी सेना में था। वह दो साल पहले ही रिटायर्ड हुआ है। कुछ महीने बेटे के साथ हादसा हो गया। उसका पैर टूट गया, जिससे वह चल नहीं पाता। इकलौता नाती है। उसकी शादी के लिए जो भी रिश्ता आता है, उसे वह ठुकरा देता है। इससे परेशान के लोग परेशान हो चुके हैं। बुजुर्ग ने तहरीर देकर पुलिस से मांग की है कि उनके नाती से पूछताछ की जाए, जिससे सच पता चल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed