फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandson shot Baba elderly admitted in hospital Know the reason

Agra News: बहन की शादी के लिए बाबा को मार दी गोली, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 29 Dec 2023 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 11:35 AM IST
सार

खंदौली के गांव नाई सराय में नाती ने बाबा को गोली मार दी। बुजुर्ग को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना  के बाद आरोपी फरार है।
 

विज्ञापन
Grandson shot Baba elderly admitted in hospital Know the reason
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के खंदौली के गांव नाई की सराय में शुक्रवार की सुबह बाबा को उनके पौत्र ने गोली मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पौत्र अपनी बहन की शादी करने के लिए पिता के हिस्से का खेत बेचने का दबाव बाबा पर बना रहा था। बाबा के इन्कार करने पर वारदात की। खंदौली पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस मामले में दो महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


खंदौली के नाई की सराय निवासी यशपाल सिंह (80) के दो पुत्र सत्यवीर और अतवीर हैं। बड़ा पुत्र सत्यवीर दिव्यांग हैं। वह अपने दो बेटों अनुज, राजू और पुत्री दीक्षा के साथ सादाबाद में रहते हैं। वहीं यशपाल सिंह गांव में अपने छोटे बेटे अतवीर के साथ रहते हैं। सत्यवीर के छोटे बेटे राजू का आरोप है कि बाबा यशपाल सिंह ने उसके चाचा को सारी जमीन दे रखी है। पिता को कुछ भी नहीं दिया है। वह अपनी बहन दीक्षा की शादी के लिए बाबा से अपने पिता के हिस्से की जमीन देने और बेचने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, छोटे बेटे अतवीर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे राजू, उसका बड़ा भाई अनुज, बहन दीक्षा, राजू की मां मछला देवी और नाना वेद प्रकाश, मामा अजय गांव आए। वह उनके पिता से हिस्सा मांगने लगे। जब पिता ने कहा कि मेरे मरने के बाद ही बंटवारा होगा तो इन लोगों ने पिता पर हमला कर दिया। आरोप है कि राजू ने तमंचा निकाल कर सीने में गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए, जिन्हें देखकर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यशपाल को अस्पताल भेजा। सूचना पर एसीपी सुकन्या शर्मा भी पहुंच गईं। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया है कि अतवीर की तहरीर पर राजू, अनुज, दीक्षा, मछला, वेद प्रकाश एवं अजय के लिए खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपी राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed