{"_id":"69c2c5a51f26937fdf05d060","slug":"grandfather-and-grandson-injured-in-vehicle-collision-agra-news-c-421-1-sagr1012-4196-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की टक्कर से दादा-नाती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की टक्कर से दादा-नाती घायल
विज्ञापन
सैंया। खेरागढ़-सैंया मार्ग पर स्थित अयेला चौकी के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतज़ार कर रहे एक बुजुर्ग और उनके 6 वर्षीय नाती को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम कौते की बसई निवासी जयसिंह अपने 6 वर्षीय नाती आरू के साथ खेरागढ़ जाने के लिए घर से निकले थे। वे अयेला चौकी बस स्टैंड पर सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खेरागढ़ की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबा और नाती दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। परिजन ने घायलों को सीएचसी सैंया में भर्ती कराया।