फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grand Mohini Ekadashi Event: Couples from Across India to Participate in Mass Ritual

मोहिनी एकादशी: छह राज्यों के परिवार करेंगे बुर्जीवाला मंदिर पर एकादशी उद्यापन, आमंत्रण-पत्र का हुआ विमोचन

Fri, 10 Apr 2026 11:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 11:49 AM IST
सार

श्रीअग्रवाल संघ द्वारा मोहिनी एकादशी पर दो दिवसीय सामूहिक उद्यापन का आयोजन किया जाएगा। देशभर से आने वाले जोड़े इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर हवन, कथा और प्रसादी में भाग लेंगे।

विज्ञापन
Grand Mohini Ekadashi Event: Couples from Across India to Participate in Mass Ritual
आमंत्रण-पत्र का हुआ विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में श्रीअग्रवाल संघ की ओर से दो दिवसीय तृतीय सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन मोहिनी एकादशी पर प्रताप नगर स्थित बुर्जीवाला मंदिर में आयोजित किया जाएगा। तैयारियों में जुटे पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बुर्जीवाला मंदिर हॉल में आमंत्रणपत्र का विमोचन किया।
विज्ञापन
Trending Videos

अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल और महामंत्री राजेश जिंदल बताया कि 27 और 28 अप्रैल को होने जा रहे सामूहिक उद्यापन में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के जोड़े सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन करेंगे। उद्यापन में शहर की कई गणमान्य हस्तियों सहित राष्ट्रीय संतों की सहभागिता आयोजन में रहेगी। 27 अप्रैल को सुबह 8 बजे दीप प्रज्ज्वलन के बाद 9 बजे एकादशी कथा होगी फिर आरती के बाद ब्राह्मण भोज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अप्रैल को सुबह 10 बजे हवन पूजन, 12 बजे आरती और 1 बजे सामूहिक प्रसादी का कार्यक्रम होगा। उद्यापन के लिए मंदिर पर पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इस दौरान राजीव अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, शशिकांत अग्रवाल, राजीव फैंसी, संतोष अग्रवाल, रवि शंकर बंसल, मोहनलाल गर्ग, रवि मंगल, दीपक अग्रवाल, गौरव बंसल, नवीन अग्रवाल और हिमांशु गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed