फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grand Dwadash Jyotirlinga Temple to Come Up Near Kailash Temple in Agra

UP: कैलाश में 1000 वर्गगज में बनेगा द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, खत्म हुआ विवाद; बदला गया निर्माण का स्थान

Mon, 20 Jul 2026 09:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 09:27 AM IST
सार

आगरा के कैलाश क्षेत्र में विवाद के बाद अब नए स्थान पर भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ बाबा महाकाल और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
Grand Dwadash Jyotirlinga Temple to Come Up Near Kailash Temple in Agra
द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिव भक्तों के लिए जल्द ही एक नया आस्था केंद्र विकसित होगा। कुछ सप्ताह पहले विवाद की वजह से रुका द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण अब नए स्थान पर पहले से अधिक भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। कैलाश मंदिर से करीब 500 मीटर दूर, वन विभाग के गेस्ट हाउस के सामने ग्राम कैलाश में लगभग 1000 वर्गगज क्षेत्रफल में मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


महंत गौरव गिरी ने बताया कि गर्भगृह परिसर की चारों दिशाओं में द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित होंगे जबकि मध्य में बाबा महाकाल विराजमान होंगे। इसके अलावा भगवान चित्रगुप्त, धर्मराज भगवान, राम भक्त हनुमान और मां बगलामुखी के मंदिर भी बनाए जाएंगे। महाकाल की शिवलिंग गर्भगृह के बीचोबीच होगी, उनके बगल में ही पीतल से निर्मित शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गर्भगृह की दीवारों पर भगवान द्वारकाधीश और बजरंगबली की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन


मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार लाल पत्थर से बनाया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 25 फीट और ऊंचाई 18 फीट होगी। प्रवेश द्वार के बाहर पांच फीट ऊंची नंदी महाराज की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी। महंत गौरव गिरी ने बताया कि मंदिर का निर्माण धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भव्य स्वरूप में कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को एक ही परिसर में शिव और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है और लक्ष्य है कि इसे अगले चार महीने में पूरा कर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाए। धार्मिक गतिविधियों के साथ मंदिर सामाजिक सेवा का भी केंद्र बनेगा। परिसर में गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह के लिए विशेष कक्ष बनाए जाएंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से ऐसे परिवारों को विवाह संपन्न कराने में हरसंभव सहयोग भी किया जाएगा।


विवाद के बाद बदला निर्माण स्थल
कुछ सप्ताह पहले द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण कैलाश मंदिर परिसर में शुरू किया गया था। इसका कैलाश मंदिर परिवार के सदस्यों ने यह कहते हुए विरोध किया था कि कैलाश धाम परिसर में किसी निजी द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। विरोध के बाद महंत गौरव गिरी ने वहां चल रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद मंदिर निर्माण के लिए नया स्थान तय किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed