Mainpuri: रोजगार सेवकों ने उठाई राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग सहित 10 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने धरना दिया। कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना देकर उन्होंने मांगों को पूरी करने के लिए शासन और प्रशासन से गुहार लगाई। धरने के बाद अपर जिलाधिकारी को 10 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के सदस्य रोजगार सेवक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। रोजगार सेवकों ने शासन और प्रशासन द्वारा अन्याय किए जाने को लेकर रोष जताया।
रोजगार सेवकों ने की यह मांग
रोजगार सेवकों ने कहा कि चार अक्तूबर 2022 को डिफेंस एक्सपो में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवकों के संबंध में घोषणाएं की थीं, लेकिन अब तक उस संबंध में आदेश जारीत नहीं हो सके। रोजगार सेवकों ने मांग की है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
इसके साथ ही मूल ग्राम पंचायत के अलावा खाली ग्राम पंचायतों में भी उन्हीं से कार्य लिया जाए। मनरेगा की आईडी पासवर्ड सिर्फ रोजगार सेवक को देने, आश्रितों को सेवायोजित करने, ईपीएफ कटौती की धनराशि खाते में भेजने समेत दस मांगों को प्रमुखता से उठाया।
धरने के बाद रोजगार सेवकों ने अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र को एक ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रदर्शन में अनिल यादव, अवधेश चौहान, परशुराम शर्मा, इशरार, प्रवेंद्र कुमार, कुल्दीप चौहान, लव वर्मा, सुमित मिश्रा, आनंद यादव, उपदेश कुमार, शिवकांत शर्मा, किशनवीर, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।