{"_id":"603682748ebc3ee95d5756c4","slug":"gram-panchayat-toilet-swachata-abhiyan-government-scheme-kasganj-news-agr4821214113","type":"story","status":"publish","title_hn":"1074 परिवारों के अधूरे शौचालय अब हो सकेंगे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1074 परिवारों के अधूरे शौचालय अब हो सकेंगे पूरे
विज्ञापन
कासगंज। जिले की 4 ग्राम पंचायतों के 1074 परिवारों के अधूरे पड़े शौचालय अब जल्द ही पूरे हो सकेंगे। इन परिवारों के लिए शौचालय निर्माण के लिए 64.44 लाख की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। जिससे शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त जारी की जा सके।
शासन से ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए शौचालय निर्माण की योजना चलाई जा रही है। जिले की 4 ग्राम पंचायतों के 1074 परिवारों के लिए दूसरी किस्त जारी न हो पाने से उनके शौचालय अधूरे पड़े हुए थे। विकास खंड सहावर की 3 ग्राम पंचायतों खोजपुर, रोशन नगर तथा बढ़ारी कलां के 839 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में 50 लाख 34 हजार रूपये अवमुक्त किया गया है।
इसी क्रम में विकास खंड कासगंज की ग्राम पंचायत कुरामई के 235 लाभार्थियों को 14 लाख 10 हजार रूपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि लाभार्थियों के बैंक खातों में 6000 हजार रूपये की दर से किस्त जमा कराई गई है। साथ ही निर्देश दिए गये हैं कि लाभार्थी अतिशीघ्र अपने व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कार्य मानक के अनुसार शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।