{"_id":"60b5ab5812eb783f682e5100","slug":"gram-panchayat-richpura-sonu-pradhan-dream-for-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे प्रधान: रीछापुरा को जलभराव से मुक्ति दिलाएंगे सोनू प्रधान, ये हैं गांव की प्रमुख समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे प्रधान: रीछापुरा को जलभराव से मुक्ति दिलाएंगे सोनू प्रधान, ये हैं गांव की प्रमुख समस्याएं
Tue, 01 Jun 2021 09:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:06 AM IST
सार
एमए तक की पढ़ाई करने वाले सोनू 2010 में भी प्रधान चुने गए थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़ रहे सोनू भदौरिया ने बताया कि गांव के तालाब की खोदाई और सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
रीछपुरा ग्राम पंचायत के प्रधान सोनू भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकास खंड जैतपुर की ग्राम पंचायत रीछापुरा में इस बार सोनू भदौरिया प्रधान चुने गए हैं। एमए तक की पढ़ाई करने वाले सोनू 2010 में भी प्रधान चुने गए थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़ रहे सोनू भदौरिया ने बताया कि गांव के तालाब की खोदाई और सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकता में शामिल है। तालाब की पटरियों पर पौधरोपण कराएंगे। गांव को जलभराव से मुक्ति दिलाना और कच्ची गली, नालियों को पक्का कराना भी प्राथमिकता में शामिल है। रीछापुरा को आदर्श गांव बनाने और सैनिक परिवारों के सम्मान का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विकास की ये हैं प्राथमिकताएं
1- गांव की बस्तियों को गंदगी और जलभराव से मुक्ति दिलाना
2- नाली और गलियों की सफाई की नियमित व्यवस्था कराना
3- बिजली के पोलों पर लाइटें लगवाकर प्रकाश का इंतजाम किया जाएगा
ये हैं प्रमुख समस्याएं-
1- नालियां टूटी और गलियां कच्ची पड़ी हुई हैं।
2- क्षतिग्रस्त पड़े रास्तों पर रात में अंधेरे के कारण हादसे का डर बना रहता है।
3- शौचालय अधूरे पडे़ हैं, महिलाएं खुले में शौचकर शर्मसार होती हैं।
ग्राम पंचायत एक नजर में
ब्लॉक मुख्यालय जैतपुर से करीब 5 किमी दूर स्थित रीछापुरा ग्राम पंचायत की आबादी करीब 4 हजार है। इसमें एक मजरा पुरा भी जुड़ा हुआ है। गांव में पंचायत भवन बना हुआ है। गांव में पानी उपलब्ध कराने के लिए टीटीएसपी लगी है। गांव में शिक्षा के लिए परिषदीय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय भी हैं।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी: आगरा में चार प्रधान समेत 2244 रिक्त पदों के लिए 12 जून को मतदान
विज्ञापन
हमारे प्रधान: श्रमिक से बने ग्राम प्रधान, कहा-बरहन में जलनिकासी की व्यवस्था प्राथमिकता