फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gram panchayat kandy, water installation model

जल संचयन के लिए मिसाल बनेगी कैंडी ग्राम पंचायत

Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat kandy, water installation model
कासगंज सोरोंजी के ग्राम कैंडी में जल संचयन के लिए हैंडपंप के पास बनाया गया सोखता गड्ढा - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। जल संरक्षण की दिशा में कैंडी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव ने उल्लेखनीय पहल करके हैंडपंपों पर सोखता गड्ढों का निर्माण कराया है। इससे हैंडपंपों पर फैलने वाला पानी सीधे सोखता के माध्यम से भूगर्भ में जाएगा। ग्राम पंचायत की यह पहल ग्रामीणों को भी अच्छी लगी है। ग्राम पंचायत ने मुख्य विकास अधिकारी को भी इसकी जानकारी प्रेषित की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में 37 हैंडपंप को सोखता गड्ढों से जोड़ा गया है। इसके लिए सभी हैंडपंपों का प्लेटफार्म सही तरीके से बनाया गया। हैंडपंप के पास ही नाली के साथ एक छोटी कुंडी बनाई गई है, जिसमें हैंडपंप का पानी पहुंचेगा और कुंडी से गोल आकार का सोखता गड्ढा बनाया गया है। छोटे गड्ढे को पाइपलाइन के माध्यम से कनेक्ट किया गया है। सोकता गड्ढे का बोरिंग गहरा बनाया गया है, जिससे हैंडपंप पर फैलने वाला पानी भूगर्भ में चला जाए। ग्राम पंचायत की यह पहल गांव के लोगों को अच्छी लगी है। बारिश के समय में भी हैंडपंपों व उसके आसपास एकत्रित होने वाला पानी भी भूगर्भ में जा सकेगा। ग्राम प्रधान रामपाल सिंह एवं ग्राम पंचायत सचिव रविशंकर का कहना है कि जल संरक्षण के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में तालाब का निर्माण भी इसी तरह से कराया गया है, जिससे तालाब के माध्यम से वर्षा का पानी भूगर्भ तक पहुंच पाए। ग्राम प्रधान ने बताया कि जल संचयन के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया हे, जिससे वे भी अपने हैंडपंपों पर सोखता गड्ढे तैयार कराएं और जल संचयन के सहभागी बनें।
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत कैंडी में वर्षा जल संचयन के लिए अच्छी पहल की गई है। हर ग्राम पंचायत स्तर पर यह पहल आवश्यक है। - तेज प्रताप मिश्र, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed