फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gram Panchayat Kachora Pradhan Kumar singh Wants Water In Every Home Of Village

हमारे प्रधान: कचौरा गांव में घर-घर पानी पहुंचाने की प्राथमिकता, गांव में ये हैं प्रमुख समस्याएं

Mon, 14 Jun 2021 03:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Jun 2021 03:57 PM IST
सार

हाईस्कूल तक शिक्षित कुमरजी से पहले उनकी मां भी एक बार प्रधान रह चुकी हैं। बताया कि गांव में पानी की सबसे ज्यादा समस्या है। इसके लिए उन्होंने बोरिंग कराकर सबमर्सिबल पंप लगा रखा है। जिससे गांववालों को पानी मुहैया कराते हैं।

विज्ञापन
Gram Panchayat Kachora Pradhan Kumar singh Wants Water In Every Home Of Village
हमारे प्रधान: गांव कचौरा के प्रधान कुमर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अछनेरा के ग्राम पंचायत कचौरा में इस बार 45 वर्षीय कुमरजी सिंह प्रधान बने हैं। हाईस्कूल तक शिक्षित कुमरजी से पहले उनकी मां भी एक बार प्रधान रह चुकी हैं। बताया कि गांव में पानी की सबसे ज्यादा समस्या है। इसके लिए उन्होंने बोरिंग कराकर सबमर्सिबल पंप लगा रखा है। जिससे गांववालों को पानी मुहैया कराते हैं। योजना है कि जल्द ही पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर पानी उपलब्ध कराकर लोगों की समस्या को दूर किया जाए। टैंकर के माध्यम से भी लोगों को पानी मुहैया कराया जाता है। इसके अलावा छुट्टा जानवरों की समस्या से भी गांव के किसानों को निजात दिलाने की व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। 

विज्ञापन


ये है गांव की प्रमुख समस्याएं
1- जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के दिनों में गांव की गलियां तलैया बन जाती हैं। 
2- गांव के ज्यादातर संपर्क मार्ग और खड़ंजा क्षतिग्रस्त पड़े हैं। इससे आवागमन की परेशानी लोगों को झेलनी पड़ती है। 
3- बिजली के तार जर्जर पड़े होने से आए दिन इनके टूटकर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। 

ये हैं ग्राम विकास की योजनाएं
1 -  गांव में सर्व प्रथम चावण माता के मंदिर तक खड़ंजा का निर्माण कराना।
2 - किसानों की फसलों को बचाने के लिए ग्राम पंचायत में गोशाला का निर्माण कराना।
3 - जर्जर हो चुके विद्युत तारों से होने वाले हादसे रोकने के लिए लाइनों को दुरुस्त कराना और स्ट्रीट लाइट लगवाना। 

एक नजर में ग्राम पंचायत
अछनेरा विकास खंड कार्यालय से तीन किलोमीटर दूरी पर ग्राम पंचायत कचौरा बसा है। गांव की कुल आबादी करीब 9000 है। एक मजरा नगला समरजीत भी शामिल है। गांव में दो प्राथमिक विद्यालय और एक जूनियर हाईस्कूल, एक पंचायत घर, दो शहीद स्थल और एक उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:

प्रधान की कुर्सी पर पहुंचा मनरेगा मजदूर: हाथ जोड़कर मांगे वोट, एटा के मतदाताओं ने तोड़ा धन-बल का मिथक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed