फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   governor ram naik said agra university should be identity of city

ताजमहल के साथ-साथ विश्वविद्यालय भी बने आगरा की पहचानः राम नाईक

Sat, 12 Aug 2017 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 12 Aug 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
governor ram naik said agra university should be identity of city
राज्यपाल राम नाईक और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए राज्यपाल राम नाईक और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने तीन भवनों की सौगात दी। इस दौरान राज्यपाल बोले कि ताजमहल के साथ-साथ विवि से भी आगरा की पहचान हो इस दिशा में प्रयास करने होंगे। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में पहुंचे राज्यपाल और कुलाधिपति राम नाईक और उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने संस्कृति भवन, ललित कला कुंज और छत्रपति शिवाजी महाराज दीक्षांत मंडप की शिला पट्टिका का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया। इस दौरान विवि के लिए एक ऑनलाइन एफिलेशन पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया।  
विज्ञापन


अपने संबोधन में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि आगरा की पहचान ताजमहल से है। हमें ऐसे प्रयास करने होंगे कि आगरा विवि भी शहर की एक पहचान बने। उन्होंने कहा कि मेरे तीन साल के कार्यकाल में पहली बार विवि की परीक्षा और परिणाम की शिकायत नहीं मिली है। इससे लगता है कि विवि सुधार की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना है कि आगरा को शिक्षा का हब बनाया जाए। यहां की जल समस्या को भी दूर करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इस बारे में कार्ययोजना पर चर्चा की गई है। 

पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन सिस्टम

governor ram naik said agra university should be identity of city
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
आगरा विवि के कुलपति डा. अरविंद दीक्षित बोले कि विवि बदलाव और गौरव पाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया गया है। अपने प्रयासों की तारीफ करते हुए कुलपति बोले कि अब विवि के कुलपति की एक तिहाई ऊर्जा निजी कालेजों से फीस वसूलने में ही खर्च हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed