फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Ram Naik inaugurated the auditorium of the UP Veterinary University in mathura

यूपी सबसे बड़ा प्रदेश, दुग्ध उत्पादन में हरियाणा से भी पीछे: राम नाईक

Tue, 12 Feb 2019 03:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Feb 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Governor Ram Naik inaugurated the auditorium of the UP Veterinary University in mathura
कार्यक्रम में संबोधित करते राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक मंगलवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी वेटरनेरी विश्वविद्यालय में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया।इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यूपी में पशुधन सबसे ज्यादा है, गाय सबसे ज्यादा हैं और दुग्ध उत्पादन भी सबसे ज्यादा है। लेकिन प्रति जानवर दुग्ध उत्पादन का औसत देखें तो यह सबसे बड़ा प्रदेश हरियाणा से पिछड़ जाता है। फिर ऐसा बड़ा होने के क्या मायने हैं।  

विज्ञापन


मंगलवार को राज्यपाल राम नाईक ने वेटरनेरी विश्वविद्यालय में 10 करोड़ की लागत से बने सभागार के साथ कृषि विकास योजना की दो प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यहां पिछले चार दीक्षांत समारोह पंडाल में किए हैं, अब इसके लिए यह आधुनिक सभागार तैयार है। 
विज्ञापन


पशुपालन और कृषि क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश के बजट का उल्लेख करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि बजट की नीतियों को व्यवहार में लाना चाहिए। बड़ा होने के लाभ मिलने चाहिए। बड़े होने का गौरव व्यवस्थाओं पर नजर आए। इस पर विचार की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुले घूम रहे गोवंश पर चिंतित

इस दौरान पशुधन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने खुले में घूम रहे गोवंश की समस्या को गंभीर बताया। कहा कि गोशाला खोलने का प्रावधान बजट में किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के प्रयासों के नतीजे अब आने लगे हैं। कई क्षेत्रों में और भी अधिक आय हो रही है। 

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदेश सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, महापौर मुकेश आर्य बंधु, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर भी मौजूद रहे। रजिस्टार डॉ. पीके शुक्ला ने भी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed