फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel will reach Agra from Lucknow at 9.40 am on Sunday

Agra University: राज्यपाल के निरीक्षण को लेकर दिनभर तैयारी, व्यवस्था के लिए दी जिम्मेदारी

Sat, 24 Sep 2022 08:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 08:07 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगी। इसके लिए दिनभर तैयारियां चलती रहीं। कुलपति ने व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए ड्यूटी भी लगाई है।  

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel will reach Agra from Lucknow at 9.40 am on Sunday
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निरीक्षण को देखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दिन-रात तैयारियां होती रहीं। साफ-सफाई के साथ ही टूटी सड़कों पर पैच वर्क भी किए गए। कुलपति ने व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए ड्यूटी भी लगाई है। सुबह आठ बजे से विश्वविद्यालय के सभी विभाग खुल जाएंगे।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रो. संजीव शर्मा और प्रो. देवेंद्र कुमार को अतिथि गृह की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. संजय चौधरी और प्रो. यूएन शुक्ला को संस्कृति भवन, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, प्रो. बृजेश तिवारी, डॉ. रवि शेखर और डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना छलेसर परिसर पर निरीक्षण करवाएंगे। प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. मोहम्मद अरशद को पालीवाल परिसर और प्रो. मनुप्रताप सिंह, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. अचला गक्खड़, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा और डॉ. एसके जैन खंदारी परिसर पर व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल पहले जाएंगी फरह, फिर आएंगी शहर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार सुबह 9.40 बजे लखनऊ से आगरा आएंगी। खेरिया हवाई अड्डे से सीधे सड़क मार्ग से पहले मथुरा स्थित फरह जाएंगी। जहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। 12.30 बजे फरह से लौटकर आगरा आएंगी। 12.30 से 2 बजे तक विवि खंदारी कैंपस में विश्राम करेंगी। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक विवि के संस्कृत भवन, छलेसर व पालीवाल कैंपस का निरीक्षण करेंगी। शाम 6 बजे से खंदारी कैंपस में विवि अधिकारियों के साथ बैठक होगी। खंदारी कैंपस स्थित गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। सोमवार सुबह 8.25 बजे खेरिया एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed