फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   governor anandiben patel raised questions on the arrangements of dr bhimrao ambedkar university agra

आगरा: दीक्षांत समारोह में विवि के अधिकारियों को फटकार, राज्यपाल ने कहा- गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी सजा

Tue, 21 Dec 2021 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 12:43 PM IST
सार

डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल है और वह एक अच्छे इंसान बनकर देश और समाज की सेवा करें। इसके ठीक बाद राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए।
 

विज्ञापन
governor anandiben patel raised questions on the arrangements of dr bhimrao ambedkar university agra
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 86वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में हुआ। इसमें राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल ने लीक से अलग हटते हुए अपने भाषण में विश्वविद्यालय की अनियमितताओं और डिग्री के लिए परेशान छात्रों को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। 

विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि लाखों डिग्रियां कैसे पेंडिंग पड़ी हुई हैं। फर्जी डिग्रियां पाई गईं। 5000 फर्जी डिग्रियों का मामला हाईकोर्ट में चला। क्या उसकी जिम्मेदारी हम पर नहीं है ? अधिकारी अब प्रण लें कि एक भी डिग्री फर्जी नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली नौकरी से लेकर अब तक 30-30 साल से शिक्षक बने हुए हैं लेकिन कोई बदलाव नहीं ला पाए। विश्वविद्यालय के भले के लिए कोई काम नहीं किया। एनआईआर रैंकिंग में कॉलेज पीछे हैं। हर विश्वविद्यालय से 800-900 कॉलेज जुड़े हैं लेकिन नैक की रैंकिंग में दो या तीन ही आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

governor anandiben patel raised questions on the arrangements of dr bhimrao ambedkar university agra
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल, प्रभारी कुलपति - फोटो : अमर उजाला

'गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी सजा'
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में पांच इमारतों का उद्घाटन किया लेकिन क्वालिटी एजुकेशन के लिए क्या प्रयास किए यह नहीं बताया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से कहा कि अध्यापकों की पदोन्नति में गड़बड़ियां की गईं। ऐसी 300 अनियमित फाइल उनके पास पड़ी हुई हैं। 

अब जिसने गड़बड़ी की है उसे सजा मिलेगी। जिसके आखिरी साइन फाइल पर होंगे उसकी जवाबदेही होगी। शिक्षक लेक्चर लेकर घर ना चले जाएं। इसके लिए समिति बनाकर उन्हें कई जिम्मेदारियां दें। कुलपति नैक की रेटिंग के लिए प्रयास नहीं करते हैं।



'पांच गांव गोद लेकर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन दें'
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति से कहा कि पांच गांव को गोद लेकर महिलाओं की समस्याओं को दूर करें। स्वयं सहायता समूह से जो महिलाएं जुड़ी हैं वह क्या काम कर रही हैं उन्हें सुनिए और उनके द्वारा किए जा रहे बदलाव को जानिए। 

उन्होंने गुजरात के लिज़्ज़त पापड़ का उदाहरण देकर कहा कि कभी आठ महिलाओं ने पापड़ का काम शुरू किया था, जिससे अब 80000 महिलाएं जुड़ी हैं। लिज्जत की तरह उत्तर प्रदेश और आगरा में भी कई स्वयं सहायता समूह ऐसे काम कर रहे हैं। उनके साथ बैठेंगे तो प्रेरणा मिलेगी। इसी तरह के हॉल में बिठाकर उनकी बातें सुने। अच्छे विचार आएंगे तो उनको आगे बढ़ाएं।

governor anandiben patel raised questions on the arrangements of dr bhimrao ambedkar university agra
छात्र-छात्राओं के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
यमुना को स्वच्छ करें: राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा कि नदियां निर्मल हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रयास करें। यमुना नदी की अनदेखी की जा रही है। कम से कम अपनी यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए एक दिन जाकर सफाई करें और पौधे लगाएं। हर महीने एक कार्यक्रम ऐसा किया जाए। यमुना अच्छी होगी तो यहां आने वाले लाखों पर्यटक भी प्रसन्न होंगे। 

उन्होंने विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में पदक लेने वाले छात्रों से आह्वान किया कि वह अपनी विदाई के साथ समाज की बेहतरी के लिए योगदान देंगे। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अंबेडकर विश्वविद्यालय एक-एक गांव गोद लेकर आर्थिक विकास में अपना योगदान दें। महिला विकास, टीबी, स्वच्छता समेत मुद्दों को पाठ्यक्रम में शामिल करें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मूल भाव भी यही है। जो समाज को बदलाव लाए।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों में शोध कार्य ना होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और शोध कार्य नहीं हो रहे हैं। इन्हें प्रभावी और प्रमाणिक तरीके से कराया जाए। इसके लिए युवा आगे आए और शैक्षणिक सामाजिक बदलाव में शोध का उपयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed