फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel attends Pandit Deendayal Upadhyaya Birth Anniversary program in Mathura

Anandiben Patel: मथुरा में बोलीं राज्यपाल- समाज में शांति हो, सद्भाव हो, जात-पात का कोई विवाद न हो

Sun, 25 Sep 2022 12:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Sep 2022 12:48 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार सुबह को मथुरा के फरह पहुंचीं। उन्होंने यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेले के समापन समारोह में शिरकत की।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel attends Pandit Deendayal Upadhyaya Birth Anniversary program in Mathura
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली नगला चंद्रभान पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जातिवाद पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव हो, जात-पात का कोई विवाद न हो। देश के विश्वविद्यालयों को इस दिशा में ठोस काम करने की जरूरत है। राज्यपाल ने दहेज को लेकर भी लोगों से विरोध करने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि दहेज के प्रति जागरूक होना होगा। दहेज का विरोध करने के लिए आगे आने की जरूरत है। खासकर महिलाएं इसकी पहल करें, जिससे यह कुप्रथा खत्म हो। 

विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार सुबह को मथुरा के फरह पहुंचीं। उन्होंने यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति जन्मोत्सव मेले के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान यहां लगेगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इससे पूर्व राज्यपाल के नगला चंद्रभान पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राज्यपाल ने स्मारक स्थल पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल आगरा के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन का केंद्र बिंदु मानव था, उनका दृढ़ मत था कि व्यक्ति आधारित चिंतन ही देश की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है। उन्होंने कहा हमें अपने महापुरुषों के विचारों को लेकर निकलना चाहिए। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा को लेकर और अधिक प्रयास करने चाहिए। महिलाओं को शिक्षा मिलती है, तो वह कौशल दिखाती हैं। कहा कि जब विचार में बदलाव आता है तब समाज में परिवर्तन होता है। महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी तो परिवार और देश आगे नहीं बढ़ेगा। इस दौरान उन्होंने जात-पात पर प्रहार करते हुए शिक्षा में परिवर्तन की चर्चा की। आनंदीबेन पटेल ने भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए टैक्नोलॉजी के उपयोग पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने सरवाइकल कैंसर की वैक्सीन देश को दी है। हमारी बेटी स्वच्छ और सुरक्षित बने, इसके लिए बेटियों को वैक्सीन लगवाएं। 

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, कुलाधिपति संस्कृति विश्वविद्यालय सचिन गुप्ता, कुलाधिपति मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की डॉ. मणिका शर्मा, कुलपति राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ डॉ. चंद्रशेखर, महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, अध्यक्ष महोत्सव समिति अशोक कुमार टैंटीवाल, नरेंद्र पाठक, निदेशक सोनपाल, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी अभिषेक यादव, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट प्रशांत नागर, घ्रुव खादिया, अध्यक्ष इंडियन इकोनोमिक एसोसिएशन प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे। 
 

दीनदयाल स्मारक स्थल पर किया नमन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चार दिवसीय मेला में रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के नगला चंद्रभान स्थित स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्मारक में उपस्थित लोगों ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने वहां की महिला ग्राम प्रधान से भेंट की। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने भाग लिया। उन्होंने महात्मा ज्योतिराव फुले पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed