फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government should give unemployment allowance until employment is not found

Agra News: रोजगार नहीं मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दे सरकार

Sun, 25 Feb 2024 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Feb 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Government should give unemployment allowance until employment is not found
रोजगार नहीं मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दे सरकार
विज्ञापन


घंटाघर चौराहे से डीएम कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रोजगार पाने की मांग को लेकर बेरोजगारों ने रविवार को शहर में पैदल मार्च निकाला। घंटाघर चौराहे से नारेबाजी करते हुए बेरोजगार प्रमुख सड़कों से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।
जिले के बेरोजगार रविवार को घंटाघर चौराहे के पास नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए। बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संयोजक उम्मेद सिंह उर्फ उमर अजीतगंज ने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई के दौर में बेरोजगार बड़ी मुश्किल से रुपयों की व्यवस्था करके प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। दूसरे जिलों में जाकर परीक्षा देते हैं। इसके बाद पेपर लीक होने पर परीक्षा निरस्त कर दी जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई अधिकांश परीक्षाएं पेपर लीक होने के कारण निरस्त की जा चुकी हैं। इससे बेरोजगारों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न हुआ है। उनको दोबारा परीक्षा देने के लिए एक बार फिर रुपया खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार व्यवस्था करे। परीक्षा के लिए आवेदन करते समय पंजीकरण और आवेदन शुल्क नहीं लिया जाए। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता सरकार द्वारा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बेरोजगार नारेबाजी करते हुए बाहर निकले। घंटाघर चौराहा, लेनगंज, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, तहसील सदर, ईशन नदी पुल, कुरावली रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के पास नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर गौरव शाक्य, हिमांशू, प्रशांत कुमार, अंकुर बाबू, अभिषेक, विशाल रस्तोगी, दीपा शाक्य, गौरव यादव, प्रशांत शर्मा, आकाश कुमार, जयकिशन, सारांश कुमार, अखिल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed