फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government School Child Will Sit On Chairs

अब कुर्सियों पर बैठकर पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Thu, 12 Mar 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 12 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Government School Child Will Sit On Chairs
परिषदीय स्कूलों के छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कासगंज बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अब बच्चे टाट पट्टियों पर नहीं बल्कि कुर्सी-मेज पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसके लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विकास खंडों से फर्नीचर से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चे टाट पट्टियों पर बैठकर पढ़ते हैं। हालांकि अब स्कूलों को हाईटेक किए जाने की तैयारी है। कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों को चमकाया जा रहा है। इसमें अब स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है। विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। कुछ विकास खंडों ने रिपोर्ट भी दे दी है। 
विज्ञापन


कंपोजिट ग्रांट से भी होगा काम
जिले के स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट के तहत धनराशि भेज दी गई है। 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में 25 हजार रुपये, 100 से अधिक बच्चों वाले स्कूलों को 50 हजार रुपये और 150 अधिक है छात्र संख्या वाले स्कूलों में 75 हजार रुपये भेजे गए हैं। कंपोजिट ग्रांट से भी स्कूलों में काम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े की नजर से
- 1434 परिषदीय स्कूल हैं जिलेभर में।
- 7 खंड शिक्षा कार्यालय हैं जिलेभर में।

स्कूलों को कायाकल्प योजना के तहत चमकाया जा रहा है। खंड शिक्षाधिकारियों से स्कूलों के भौतिक संसाधनों की जानकारी मांगी गई है। - वीरेंद्र सिंह, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed