{"_id":"62b8a2f51a9bf002884d6513","slug":"government-schemes-should-be-conducted-prominently-in-colleges-mainpuri-news-agr538179419","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की सभी योजनाओं का कॉलेजों में प्रमुखता से हो संचालन- सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की सभी योजनाओं का कॉलेजों में प्रमुखता से हो संचालन- सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिलेभर के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। सीडीओ विनोद कुमार ने निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं को प्रमुखता से लागू किया जाए। उन्होंने शिक्षा में गुणात्मक सुधार के भी निर्देश दिए।
डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा ने वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मिशन शक्ति, इंस्पायर अवार्ड योजना, संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, जल संचयन आदि के बारे में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने प्रधानाचायों से कहा कि कॉलेजों में बेहतर एवं गुणात्मक शिक्षा की व्यवस्था की जाए। छात्र-छात्राओं के सहयोग से गड्ढे खुदवाकर पौधरोपण कराया जाए। इंस्पायर अवार्ड योजना में अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम रामजी मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, एसएन मौर्या, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा पांडेय, बीएसए कमल सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल आदि मौजूद रहे।