{"_id":"61a5149bb28ee4645d3f3327","slug":"government-running-on-jumlebaazi-instead-of-work-mainpuri-news-agr5161864126","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की जगह जुमलेबाजी से चल रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की जगह जुमलेबाजी से चल रही सरकार
विज्ञापन
शहर में पत्रकार वार्ता में जानकारी देतीं पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कांग्रेस की पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा है कि भाजपा सरकार काम की जगह जुमलेबाजी से ही चल रही है। भाजपा की नीतियों से केवल पूंजीपतियों को ही लाभ हो रहा है। यह बात उन्होंने सोमवार को नगर के मोहल्ला भरतवाल में महिला कांग्रेस की आगरा जोन अध्यक्ष ममता राजपूत के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
मथुरा से फर्रुखाबाद जाते समय पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने प्रेसवार्ता में कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। चुनाव के बाद भाजपा का सत्ता से जाना तय है। भाजपा हमेशा से नफरत की राजनीति करती है। भाई से भाई को लड़ाकर सत्ता हासिल करना भाजपा का मकसद रहा है।
कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति करके समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। बेरोजगारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। चुनाव से पहले भाजपा एक बार फिर प्रदेश में धार्मिक उन्माद पैदा करना चाहती है। प्रदेश में इस बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है। चुनाव में भाजपा को जनता ही सबक सिखाएगी। इस मौके पर ममता राजपूत और शकुंतला मौजूद रहीं।