फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   government ration shops will be developed on the lines of model shop in Kasganj

Kasganj: अब मॉडल शॉप की तर्ज पर विकसित होंगी सरकारी राशन की दुकानें, कार्डधारकों को होगी सहूलियत

Sun, 30 Oct 2022 05:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Oct 2022 05:00 AM IST
सार

अभी तक राशन डीलर अपने घर पर या फिर अपनी निजी जगह पर दुकान बनाकर राशन का वितरण करते हैं। अब यह व्यवस्था बदलने जा रही है। मॉडल शॉप की तर्ज पर राशन की दुकानें बनेंगी। 

विज्ञापन
government ration shops will be developed on the lines of model shop in Kasganj
राशन वितरण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए डीलर के घर चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। मॉडल शॉप की तर्ज पर राशन की दुकानों को विकसित किया जाएगा। पहले चरण में जिले में 75 दुकानें बनाई जाएंगी। शासन के निर्देश पर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

 
शासन से पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के तहत राशन का वितरण कराया जाता है। जिले में जो भी राशन डीलर हैं, वे या तो अपने घर में या फिर अपनी निजी जगह में दुकान बनाकर राशन का वितरण करते हैं। इन दुकानों में इतनी जगह नहीं होती जहां कार्ड धारक खड़े हो सकें। कार्ड धारकों को सड़क पर खड़े होकर ही राशन लेना पड़ता है।
विज्ञापन


जिससे कार्ड धारकों को सभी मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यह व्यवस्था बदलने जा रही है। राशन की दुकान अब मॉडल शॉप कहलाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के तहत 75 उचित दर की दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार यूनिट पर एक दुकान का होगा निर्माण

मॉडल शॉप में एक राशन की दुकान पर चार हजार यूनिट को संबद्ध किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों के पास इन दुकानों के निर्माण को प्राथमिकता दी जानी है। जोकि सरकारी जमीनों पर बनेंगी। 

डीलर बदलने पर नहीं बदलेगा स्थान

राशन की दुकानों के मॉडल शॉप के रूप में विकसित होने के बाद डीलरों के बदलने के बाद भी स्थान का परिवर्तन नहीं होगा। जिससे कार्ड धारकों को भी राहत मिलेगी। उनको राशन लेने के लिए इधर उधर की भाग दौड़ से निजात मिल जाएगी। 

अभी तक सरकारी राशन की दुकानें राशन डीलर के घर या उनकी निजी दुकानों में संचालित होती थीं। कई बार राशन डीलर बदल जाता है तो दुकान की जगह भी बदल जाती है। इसके अलावा कार्ड धारकों को राशन डीलर के घर के चक्कर अलग काटने पड़ते हैं।

जिलापूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला में मॉडल शॉप बनाने के लिए जमीन की तलाश की प्रकिया को शुरू कर दिया गया है। जमीन मिलने के बाद राशन की दुकानों को मॉडल शॉप में बदला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed