{"_id":"60f46d078ebc3e79ba3c71c2","slug":"government-opened-treasury-for-chief-minister-s-mass-marriage-mainpuri-news-agr500354523","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए शासन ने खोला खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए शासन ने खोला खजाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन के लिए शासन ने खजाना खोल दिया है। समाज कल्याण विभाग को 250 जोड़ों के लिए धनराशि दी गई है। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग ने पात्रों से आवेदन करने के लिए सूचना जारी की है।
शासन द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों की हाथ पीले करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष में शासन ने समाज कल्याण विभाग को सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के लिए बजट जारी कर दिया है। इस बार जिले में 250 जोड़ों के विवाह के लिए बजट जारी कर दिया है।
इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग भी तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तारीख का निर्धारण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने पात्रों से इसके लिए आवेदन मांगे हैं। शहरी क्षेत्र के लोग आवेदन ऑनलाइन कर हार्डकॉपी उप जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करें। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग आवेदन ऑनलाइन कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करें।