फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government of 302 gram panchayats took oath in the district

जिले में 302 ग्राम पंचायतों की सरकार ने ली शपथ

Fri, 18 Jun 2021 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Government of 302 gram panchayats took oath in the district
किशनी में प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाते एसडीएम व अधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले की 302 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या पूरी होने के बाद शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कोरोना गाइडलाइन के तहत सभी प्रधान और सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। ब्लॉकों पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ के बाद पंचायत राज विभाग अब ग्रामसभा की पहली बैठक की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतों में से 302 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या पूरी नहीं थी। उप चुनाव में सदस्यों की संख्या पूर्ण होने के बाद शासन के आदेश पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की शपथ हुई। शपथ के लिए ग्राम पंचायत के ही पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालयों में व्यवस्था कराई गई थी। ब्लॉक पर जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रधानों केे शपथ दिलाई। ऑनलाइन शपथ के लिए इंटरनेट और लैपटॉप की व्यवस्था पंचायत सचिवों के द्वारा की गई। शपथ के बाद सभी ग्राम प्रधानों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें डीपीआरओ कार्यालय में जमा करा दिया गया। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के शपथ पत्र ब्लॉक मुख्यालय पर जमा करा दिए गए। डीपीआरओ स्वामीदीन समेत सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत शपथ ग्रहण कार्यक्रम की मॉनीटरिंग करते रहे।
विज्ञापन

----
कल होगी ग्राम पंचायतों की पहली बैठक
शपथ ग्रहण के बाद अब रविवार को ग्रामसभा की पहली बैठक का आयोजन किया जाएगा। रविवार को इन सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की पहली बैठक कर ग्राम स्तरीय समितियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही विकास के बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ये सेक्टर मजिस्ट्रेट ग्रामसभा की बैठकों पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
सभी 302 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई है। रविवार को ग्रामसभाओं की पहली बैठक होगी, जिनमें समितियों के गठन के साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा होगी। -स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed