{"_id":"6703d8e44f850d365b0292d2","slug":"government-master-reached-school-after-delaying-why-did-you-drink-alcohol-answer-will-be-rolling-in-laughter-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: टल्ली होकर विद्यालय पहुंचा सरकारी मास्टर, दारू क्यों पी...दिया ऐसा जवाब; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टल्ली होकर विद्यालय पहुंचा सरकारी मास्टर, दारू क्यों पी...दिया ऐसा जवाब; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
Mon, 07 Oct 2024 06:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:25 PM IST
सार
सरकारी स्कूल का मास्टर शराब के नशे में ये तक भूल गया, कि वो कहां लेटा हुआ है। गली में काफी देर तक लेटे रहने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
टल्ली होकर विद्यालय पहुंचा सरकारी मास्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के फरह क्षेत्र के सरकारी स्कूल के अध्यापक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अध्यापक टल्ली होकर स्कूल पहुंचे, लेकिन विद्यालय के गेट के पास ही गली में लेट गए। इस दौरान लोगों ने जब पूछा कि तुमने दारू क्यों पी, तो अध्यापक ने ऐसा जवाब दिया कि आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
मामला घड़ी रामबल का है, यहां सरकारी अध्यापक शराब पीकर स्कूल पहुंच गए। सवाल पूछने पर नशे में होने की बात भी कबूल की। अध्यापक ने कहा कि आप इसे शराब कहते हैं, लेकिन ये हमारे लिए दूध है। इसी दूध के टेक्स से सरकारी कार्य होते हैं, हमने स्कूल आने से पहले थोड़ा सा दूध पी लिया था और स्कूल आने पर हमने स्कूल की छुट्टी कर बच्चों को दूध पीने ले लिए भेज दिया है। बता दें कि शराबी अध्यापक का नशे में स्कूल पहुंचने की सूचना जब गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।