फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government lands are being encroached upon serious allegations against lekhpal

Agra News: सरकारी जमीनों पर हो रहे हैं कब्जे, लेखपालों पर लगे गंभीर आरोप

Sun, 18 Dec 2022 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 01:45 PM IST
सार

संपूर्ण समाधान दिवस में एक तरफ 111 फरियादियों की शिकायतों का समाधान नहीं हो सका, दूसरी तरफ दो थानाध्यक्षों सहित नौ अधिकारी गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर अधिकारियों का 1 दिन का वेतन काटने के लिए एसडीएम ने एडीएम प्रशासन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Government lands are being encroached upon serious allegations against lekhpal
आगरा सदर तहसील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। दबंगों ने कहीं चकरोड़ कब्जा लिया, तो कहीं ग्राम सभा की भूमि। लेखपालों पर मिलीभगत के आरोप हैं, तो कोई लेखपालों की जांच से संतुष्ट नहीं। शनिवार को तहसील दिवस में 117 शिकायतें आईं। इनमें सरकारी जमीनों पर कब्जे, पैमाइश और राजस्व विभाग की 47 शिकायतें थीं। इनमें से किसी का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

विज्ञापन


एडीएम सिटी एवं तहसील दिवस प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, एसडीएम सदर परीक्षित खटाना ने तहसील दिवस में शिकायतें सुनीं। 117 शिकायतों में सिर्फ 6 का मौके पर निस्तारण हो सका। 2 में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, 2 में विधवा पेंशन और 2 मामलों में वृद्धावस्था पेंशन की संस्तुति की गई। बाकी 111 फरियादी मायूस होकर लौट गए। इन्हें सात दिन का समय दिया गया है। 
विज्ञापन


बरौली अहीर के सरगन खेड़ा से आए ग्रामीणों ने मिट्टी खोदने के सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम पंचायत स्वामी के प्रधान भारतेंद्र गिरी ने ग्राम सभा भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत में लेखपाल पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के आदेश तहसीलदार व राजस्व टीम को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सहित 9 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश

संपूर्ण समाधान दिवस में एक तरफ 111 फरियादियों की शिकायतों का समाधान नहीं हो सका, दूसरी तरफ दो थानाध्यक्षों सहित नौ अधिकारी गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर अधिकारियों का 1 दिन का वेतन काटने के लिए एसडीएम ने एडीएम प्रशासन को पत्र लिखा है। गैरहाजिर अधिकारियों में क्षेत्राधिकारी वन विभाग, सहा. विकास अधिकारी समाज कल्याण बरौली अहीर, थानाध्यक्ष नाई की मंडी और एमएम गेट, बाल विकास परियोजना अधिकारी अकोला, वरिष्ठ निरीक्षक बांट माप, एडीओ बरौली अहीर, एडीओ अकोला, एडीओ बिचपुरी शामिल हैं।


इन विभागों की आईं शिकायतें

- राजस्व विभाग: 47
- विकास खंड: 08
- पुलिस विभाग: 18
- पीओ डूडा: 15
- नगर निगम: 05
- विद्युत विभाग: 08
- जल निगम: 03
- अन्य : 12

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed