फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government ignoring farmers

किसानों की अनदेखी कर रही सरकार

Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Government ignoring farmers
अकोला (आगरा)। राष्ट्रीय लोकदल की न्याय अधिकार यात्रा के समापन पर अकोला में सभा की गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ सके। इससे उन्हें सुनने पहुंचे लोग मायूस लौटे। वहीं सभा में न्याय अधिकार यात्रा के संयोजक प्रशांत कनौजिया ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अकोला के चौधरी चरण सिंह चाहर वाटी महाविद्यालय में रालोद की न्याय अधिकार यात्रा का समापन पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा किया जाना था। पर, जयंत चौधरी अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ सके।
विज्ञापन

हालांकि सभा को यात्रा के संयोजक प्रशांत कनौजिया, कप्तान सिंह चाहर, कालीचरण सुमन, कुसुम चाहर, बागपत के जिला पंचायत अध्यक्ष जय किशोर, ब्रजेश चाहर, महेश जाटव आदि नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता कुसुम चाहर और संचालन कप्तान सिंह चाहर एवं डॉ. सुशील गौतम ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रियंवदा तोमर, भूदेव सिंह पहलवान, नरेंद्र बघेल, त्रिलोकी राम दिवाकर, गोविंद शर्मा, चौधरी जयपाल सिंह खिरवार, सुरेंद्र सिंह, भूदेव पहलवान, संजय फौजदार, सुरेंद्र रावत, दुर्गेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed