{"_id":"618d5105afee9d746c37bcbf","slug":"gopashtami-offering-jaggery-and-gram-to-cows-after-performing-havan-sacrifice-agra-news-agr514363185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी : हवन-यज्ञ कर गायों को खिलाया गुड़-चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी : हवन-यज्ञ कर गायों को खिलाया गुड़-चना
विज्ञापन
संदलपुर गोशाला में गोपाष्टमी पर पूजा अर्चना करते सीबीओ व अन्य लोग
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/एका। गोपाष्टमी पर घर-घर और गोशालाओं में जाकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन की ओर से संदलपुर गोशाला में गायों का पूजन कर गुड़-चना और मालपुआ खिलाए गए। सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गाय के महत्व की जानकारी भी दी गई।
गोपाष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार सुबह से महिलाओं ने व्रत रखा और गोशाला में गायों के पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने गायों के तिलक लगाकर आटा, चना और गुड़ मिलाकर खिलाया। कुछ गोशालाओं में लोग हरा चारा देने पहुंचे। इधर, डीएम के निर्देश पर सीवीओ डॉ. जितेंद्र कुमार के निर्देशन में संदलपुर गोशाला में गायों का पूजन किया। गायों का पूजन कर गाय को गुड़, चना और मालपुआ खिलाए गए। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। खैरगढ़ के डॉ. रामजीत शर्मा, सतीशचंद्र राठौर, बजरंग सेवा समिति के गणेश शंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
श्री गोशाला समिति की ओर से गांधी पार्क एवं यमुना किनारे स्थित गोशालाओं में हवन पूजन कर गायों की आरती उतारी गई। संगोष्ठी में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री आर्येंद्र और विनय शर्मा ने विचार रखे। गौ संवर्द्धन परिषद के प्रांतीय मंत्री दिनेश भारद्वाज ने कहा कि गोसेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। विहिप जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि गोमाता की सेवा से ही हम सभी का कल्याण संभव है। गोशाला सचिव द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि गोमाता की सेवा जीव रक्षा का मार्ग सिखाती है। अध्यक्ष विष्णु बंसल, हनुमान प्रसाद गर्ग, राकेश शर्मा, दिनेश लहरी, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, शिवनरायन शास्त्री, कन्हैया तिवारी, राजकुमार पहलवान, राकेश तिवारी, नरेंद्र सक्सेना, शशिकांत शर्मा, ओमप्रकाश शंखवार, हृदेश शर्मा, ममता शर्मा, राजेश कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।