फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods worth one lakh stolen by plucking

वेल्डिंग की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी, दी तहरीर

Wed, 20 Jan 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Goods worth one lakh stolen by plucking
कासगंज के अमांपुर में चोरों द्वारा वेल्डिंग में लगाया गया नकब - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। कासगंज रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान में मंगलवार रात चोरों ने नकब लगाकर एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित दुकानदार को घटना की जानकारी हो सकी। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगला भोजराज निवासी संतोष वर्मा की कासगंज रोड पर वेल्डिंग की दुकान है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। देररात दुकान की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने प्रवेश कर लिया और वेल्डिंग मशीन, ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, एलपीजी गैस सिलेंडर, ग्राइंडर मशीन, जनरेटर का डाइनेमो, कटर, बैटरी आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दुकान खोलने पर संतोष को घटनाक्रम की जानकारी हो सकी। जानकारी पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। दुकानदार ने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। दुकानदार ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed